एक्सप्लोरर

कुशीनगर: जमीनी विवाद में हुई मारपीट मामले में युवक की मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

Kushinagar News: पुलिस परिजनों को शव का अंतिम संस्कार करने के लिए मना रही थी लेकिन परिजन आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए थे.

कुशीनगर में रवीन्द्रनगर धूस थाने के भिसवा सरकारी गांव में कुछ दिन पूर्व हुई मारपीट की घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया. गोरखपुर से शव आने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार रोककर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया.

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर दो प्लाटून पीएसी के साथ ही आधा दर्जन थानों की फोर्स को तैनात कर दिया गया. पुलिस परिजनों को शव का अंतिम संस्कार करने के लिए मना रही थी लेकिन परिजन आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए थे. काफी मान मनौवल के बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने को तैयार हुए. संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है.

दरअसल रवींद्रनगर धूस थाने के भिसवा सरकारी गांव में ग्राम सभा की जमीन पर कब्जे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था. इसी गांव के रहने वाले इसहाक अंसारी के घर के बगल में स्थित ग्राम सभा की जमीन पर सड़क के दूसरी ओर के रहने वाले हरिराम राय कब्जा जमाने की फिराक में थे. कुछ दिन पूर्व इसहाक अंसारी के घर के बगल में स्थित ग्राम सभा की जमीन पर हरिराम राय ने जबरदस्ती दीवार चलाना शुरू किया जिस पर इसहाक और उनके पुत्रों ने आपत्ति जताई.

धारदार हथियार से किया हमला

इसके बाद दबंग हरीराम राय उनके पुत्र राणा राय , इंद्रजीत राय , अरविंद राय , राहुल राय अपने अन्य साथियों के साथ पहुंचे तो अपशब्द कहना शुरू किया. इसहाक और उनके भाइयों भी जवाब देना शुरू किया तो दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई. हरिराम राय और उनके पुत्रों ने इसहाक और उनके भाइयों पर धारदार हथियार से भी हमला किया. इस घटना में इसहाक, इसराइल, बसावन और सिकंदर अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस ने गंभीर धाराओं में दर्ज किया मुकदमा

तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने दोनों ओर से गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया. इसहाक और उसके भाइयों को गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया जहां इसहाक की मौत हो गई. इसहाक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार रोककर आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग करने लगे. पुलिस ने गिरफ्तारी का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget