एक्सप्लोरर

बकरीद के दिन विवादित जमीन पर नमाज पढ़ने पर एक्शन, लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

UP News: कुशीनगर एसपी धवल जायसवाल ने विवादित जमीन पर बकरीद वाले दिन नमाज पढ़ने के मामले में कार्रवाई की है. एसपी ने थाना अध्यक्ष , हल्का दरोगा और एसआई को लाइन हाजिर किया.

Kushinagar News: कुशीनगर में बकरीद के दिन विवादित जमीन पर नमाज पढ़ने के मामले मे एक्शन हुआ है. कुशीनगर एसपी धवल जायसवाल ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए खड्डा के थाना अध्यक्ष नीरज कुमार राय, हल्का दरोगा ओमप्रकाश यादव एवं एसआई मोहन सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है. खड्डा पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है.

बता दें कि यह कार्रवाई तब शुरू हुई जब गांव के ही राम आसरे गौड़ नाम के व्यक्ति ने शिकायत पत्र देते हुए जानकारी दी की गांव की विवादित जमीन पर बकरीद वाले दिन कुछ लोगों द्वारा नमाज अदा की गई है. पुलिस ने शिकायत पत्र को गंभीरता से जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि जिस भूमि पर नमाज अदा की गई वह भूमि को ईदगाह के लिए प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन वह प्रस्ताव रद्द हो गया. जिसके बाद भूमि पर विवाद शुरू हो गया. इस पूरे प्रकरण की जानकारी खड्डा पुलिस को भी थी लेकिन बकरीद वाले दिन पुलिस ने इस में लापरवाही बरती और यूपी के मुख्यमंत्री के उस आदेश को नजरंदाज किया गया.

सीएम के आदेश को किया दरकिनार
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बकरीद से पहले प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में सार्वजनिक जमीन या विवादित जमीन और सड़क पर नमाज पढ़ने पर रोक लगाई थी उसके बावजूद पुलिस ने इतनी बड़ी लापरवाही कर दी. अपर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि विवादित भूमि पर नमाज पढ़ने को लेकर शिकायत की गई थी जिसमे थानाध्यक्ष की भूमिका सामने आई थी जिसको लेकर कार्रवाई की गई है. कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया बाकी अन्य लोगों की तलाश जारी है.

नमाज़ अदा करने की यह तस्वीर कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र के तुर्कहां ग्राम पंचायत की है. यह तस्वीर बकरीद पर्व वाले दिन की है जब बकरीद वाले दिन गांव के मुस्लिम वर्ग के लोग एक विवादित भूमि पर नमाज अदा की और खड्डा पुलिस ने इसे नजरअंदाज किया. अब इस मामले में एसपी धवल जायसवाल ने एक्शन लिया है. उन्होंने खड्डा थाना पुलिस ऑफिसरों पर कार्रवाई की है.

ये भी पढ़ें: रामनगर में बिजली कटौती के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बिजली दफ्तर में लगाया ताला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget