एक्सप्लोरर

UP: गोरखपुर के नीट छात्र हत्या मामले में आरोपी पशु तस्कर का एनकाउंटर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

UP News: मुठभेड़ स्थल पर एसपी संतोष मिश्रा ने अपनी टीम के साथ निरीक्षण किया है. यह शातिर पशु तस्कर दो दिन पूर्व गोरखपुर में हुए नीट की तैयारी कर रहे छात्र की हत्या में शामिल था.

गोरखपुर कांड में शामिल पशु तस्कर की बुधवार को कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के पगार गांव के पास पुलिस से मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ में पशु तस्कर के दोनों पैर में गोली लगी है. घायल अवस्था में पुलिस ने पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है. इस पशु तस्कर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित हुआ था.

मुठभेड़ स्थल पर एसपी संतोष मिश्रा ने अपनी टीम के साथ निरीक्षण किया है. यह शातिर पशु तस्कर दो दिन पूर्व गोरखपुर में हुए नीट की तैयारी कर रहे छात्र की हत्या में शामिल था. इस शातिर अपराधी के लिए यूपी एसटीएफ भी गोरखपुर मंडल में डेरा डाले हुई थी. पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

जॉइंट ऑपरेशन में दबोचा

कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के पगार मिश्रौलिया टोला के समीप कुशीनगर की रामकोला, कसया, गोरखपुर के पिपराइच थाने की टीम और स्वाट टीम की संयुक्त पुलिस टीम इलाके में घेराबंदी कर चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल दिखाई दी.

पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वाहन सवार ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से व्यक्ति घायल हो गया. घायल की पहचान अब्दुल रहीम पुत्र हजरत, निवासी कुचिया पिपरा थाना पटहेरवा के रूप में हुई, जो थाना पिपराइच में दर्ज मुकदमा संख्या 705/2025 में वांछित था.

आधा दर्जन से अधिक हैं मुकदमे

पुलिस ने मौके से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (बिना नंबर), 32 बोर का देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस और 1220 रुपये नकद बरामद किए. घायल आरोपी को इलाज के लिए पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया है.

पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है. गिरफ्तार अभियुक्त अब्दुल रहीम के खिलाफ यूपी के विभिन्न जनपदों में लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं.

छात्र की कर दी थी हत्या

दरअसल, गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में सोमवार रात को पशु तस्कर चोरी के इरादे से एक गांव में घुसे थे, जिसे रोकने के प्रयास में तस्करों ने नीट की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय छात्र दीपक गुप्ता की हत्या कर दी. जिसके बाद ग्रामीणों ने बवाल किया और पुलिस पर पथराव किया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. उसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने आज मुख्य आरोपी रहीम का पुलिस से एनकाउंटर हुआ, जिसमें वह घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी में प्रेमी युगल की कुएं में मिली लाश, दो दिन से थे लापता
अमेठी में प्रेमी युगल की कुएं में मिली लाश, दो दिन से थे लापता
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
आजमगढ़ की सुहेलदेव यूनिवर्सिटी पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, युवाओं को दी यह सलाह
आजमगढ़ की सुहेलदेव यूनिवर्सिटी पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, युवाओं को दी यह सलाह
गृहमंत्री अमित शाह से मिले सपा के दो बागी, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
गृहमंत्री अमित शाह से मिले सपा के दो बागी, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget