एक्सप्लोरर

Kushinagar Encounter: कुशीनगर पुलिस के हत्थे चढ़े चार शातिर बदमाश, एनकाउंटर में दो के पैर लगी गोली

UP News: कुशीनगर पुलिस ने लूट और ठग गैंग के चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिली की है. एनकाउंटर में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है. ये लोग ATM कार्ड बदलकर ठगी करते थे.

Kushinagar News: कुशीनगर पुलिस ने ठग गैंग के शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. पुलिस को सूचना मिली कि एक कार से कुछ लोग संदिग्ध गतिविधियां करते दिखाई दे रहे हैं. जिसके बाद दो थानों की फोर्स व स्वाट टीम ने मिलकर तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर स्थित बाल्टी बाबा के फॉर्म हाउस के पास बेरिकेटिंग लगाकर जांच शुरू कर दी. जांच के दौरान पुलिस ने एक कार को रोकने का प्रयास किया लेकिन कार सवार लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस जवाबी कार्यवाही में दो शातिर बदमाशों के पैर में गोली लग गई.जबकि अन्य कार सवार दो लोग भागने लगे जिसके बाद पुलिस ने उन्हें भी दौड़ा कर गिरफ्तार कर लिया है. इन लुटेरों पर हुई कार्रवाई से पुलिस का मनोबल बढ़ गया.

मामले में एक तरफ जहां पुलिस टीम की बहादुरी की चर्चा हो रही है. वहीं एनकाउंटर करने वाली टीम का नेतृत्व कर रहे तरयासुजान थानाध्यक्ष को लेकर चर्चा चल पड़ी है. एनकाउंटर के समय का एक वीडियो सामने आया है जिनमें इंस्पेक्टर चश्मा लगाए दिख रहें हैं. ऐसे में लोगों ने सवाल खड़ा कर दिया है कि चश्मा लगाने वाले इंस्पेक्टर साहब का नजदीकी खराब है या दूरी, क्योंकि अंधेरे में चश्मा लगाकर गोली चलाने का ऐसा पहला मामला सामने आया है. फिलहाल जारी सूचना के अनुसार पुलिस के अनुसार पकड़े गए अपराधी ठग गैंग के शातिर अपराधी थे जो लूट और एटीएम कार्ड बदल कर लोगों से लाखों रुपए की ठगी किया करते थे .

अपराधियों के पास से हथियार बरामद
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पकड़े गए अपराधी मोहित साहनी, संदीप मिश्रा, रवि कुमार, अभिषेक त्रिपाठी गोरखपुर जिले के रहने वाले है. इनके ऊपर बलिया, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया और कुशीनगर में मुकदमे दर्ज होने की बात भी सामने आई हैं. पुलिस ने इनके पास से दो तमंचा 315 बोर, 38 ATM कार्ड,चार मोबाइल,एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है. मुठभेड़ को लेकर पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल ने बताया कि ये गिरोह बड़े पैमाने पर लोगों के साथ लूट और फ्रॉड का काम करता था.पुलिस को इन सभी की काफी दिनों से तलाश थी. सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है.

ये भी पढ़ें: 'सपा और कांग्रेस को चाहिए मुझे धन्यवाद कहें' नगीना सांसद चंद्रशेखर ने क्यों कहा ऐसा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget