एक्सप्लोरर

Kushinagar Crime: कुशीनगर में पशु तस्करों ने तेज रफ्तार गाड़ी से सिपाही को मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

UP News: यूपी के कुशीनगर में पशु तस्करों ने तेज रफ़्तार गाड़ी से सिपाही को टक्कर मार दी जिससे सिपाही की मौत हो गई.

Kushinagar News: पुलिस का पशु तस्करों की गाड़ी रोकने का प्रयास करना एक सिपाही की जान पर भारी पड़ गया. पशु तस्करों ने तेज रफ़्तार गाड़ी से सिपाही को टक्कर मार दी जिससे सिपाही की मौत हो गई. गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर मारने के बाद तस्कर गाड़ी लेकर फरार हो गए. सिपाही की मौत के बाद कुशीनगर पुलिस में शोक की लहर दौड़ गई. पुलिस अधीक्षक ने मृतक सिपाही के घर वालों से मिलकर संवेदना व्यक्त की.

क्या है पूरा मामला?
अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने बताया कि तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जोकवा बाजार में तस्करों की सूचना मिली. इसी बीच एक गाड़ी की टक्कर से सिपाही घायल हो गया. जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई. जिसके बाद  मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. कुशीनगर जनपद बिहार से सटे होने के कारण यहां पशु तस्करी और शराब तस्करी जोरो पर चलती है. इसी सूचना के आधार पर तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जोकवा बाजार के पास एनएच 28 पर पुलिस टीम सड़क पर जांच कर रही थी. इसी बीच गोरखपुर की तरफ से बिहार की तरफ जा रही एक गाड़ी दिखी. पुलिस की टीम देखकर तस्करों ने पुलिस घेरा तोड़ने के प्रयास में पिकअप से टक्कर मार दी. 

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
तस्करों की गाड़ी के टक्कर से कांस्टेबल धर्मवीर यादव गम्भीर रूप से घायल हो गए. इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई. सिपाही को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में मरणोपरांत सम्मान दिया जायेगा. टक्कर मारने के बाद तस्कर गाड़ी लेकर फरार हो गए. मृतक कांस्टेबल धर्मवीर यादव 2005 बैच से पुलिस सेवा दे रहे है. पिछले मार्च में करीब एक साल पहले तरयासुजान थाने में सेवा देने आए कांस्टेबल धर्मवीर को क्या पता था कि यह उनकी अंतिम पोस्टिंग साबित होगी. सिपाही 17 सालों से पुलिस में अपनी सेवा दे रहा है. घटना के बाद पूरे थाना परिसर और उनको जानने वालों मे शोक की लहर है.

ये भी पढ़ें:-

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का येलो अलर्ट, जानें- अपने इलाके के मौसम का हाल

Pauri News: पौड़ी दौरे पर पहुंची भारत सरकार की टीम, 'कैच द रेन' अभियान के तहत अधिकारियों से जुटाई ये जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget