एक्सप्लोरर

Kushinagar Fire: कुशीनगर अग्निकांड में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, कांग्रेस की मुआवजे को लेकर ये मांग

Kushinagar Fire News: कुशीनगर में माघी मठिया गांव में बुधवार की दोपहर में लगी आग की वजह से एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. साथ ही तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे.

UP News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर (Kushinagar) जिले के माघी मठिया गांव (Maghi Mathia Village) में बुधवार को हुए अग्निकांड में पांच लोगों की मौत हो गई. इसकी वजह से गांव में मातम का माहौल बना हुआ है. गुरुवार को गांव में जिस परिवार के पांच लोगों की मौत हुई थी, उस घर पर रिश्तेदारों की भीड़ जमा थी. बीजेपी (BJP), कांग्रेस (Congress) और समाजवादी पार्टी (SP) सहित कई दलों के नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस भी बंधाया.

गौरतलब है कि कुशीनगर में माघी मठिया गांव में बुधवार की दोपहर में लगी आग की वजह से एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. साथ ही तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे. बुधवार को हुई घटना का असर गुरुवार को दिखा. गांव में मातम जैसा माहौल है. इस बीच गुरुवार सुबह से ही राजनीतिक पार्टियां गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवार का दुख बांटने का काम कर रहे हैं. कांग्रेस के पूर्व यूपी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी गांव पहुंचे और अग्नि पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना देते हुए सरकारी व्यवस्था पर तंज कसा और यहां प्रशासनिक अधिकारियों को लापरवाह बताया.

अजय कुमार लल्लू ट्वीट कर पूछा ये सवाल

इसके बाद अजय कुमार लल्लू ट्वीट भी किया. लल्लू ने ट्वीट कर लिखा, "माघी मठिया आगजनी में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की जो राशि प्रशासन ने देने की बात कही है, वह आपदा कोष के अधीन आता है. वह आपदा कोष जिसका प्रावधान कांग्रेस नेतृत्व की तत्कालीन भारत सरकार ने किया था. कुशीनगर की जनता यह जानना चाहती है कि स्थानीय सांसद-विधायक मुख्यमंत्री से वहां के पीड़ितों के लिए किस आर्थिक अनुदान की व्यवस्था करवा रही है?"

'तालाब होता तो आग पर काबू पाया जा सकता था'

वहीं ग्राम प्रधान इरफान ने बताया कि अगर हमारे गांव में तलाब होता तो ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सकता था. अग्नि पीड़िता ने बताया सरकार की तरफ से जो मुआवजा है, वह दिया जाएगा लेकिन अभी तक मुआवजा नहीं मिला. ऐसे में अग्नि पीड़ित परिवार बहुत ही काफी दुख में है.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023 Voting: आजमगढ़ में सपा और बीजपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, मौके पर पहुंची कई थानों की फोर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget