एक्सप्लोरर

UP News: कुशीनगर में डेंगू की चपेट में आने से दो नवजात की मौत, गांव भेजी गई डॉक्टर्स की टीम

Kushinagar News: यूपी के कुशीनगर में डेंगू की चपेट में आने से दो नवजात मासूम बच्चों की मौत हो गई. वहीं सीएमओ ने गांव में पहुंच साफ-सफाई के निर्देश दिए हैं.

UP News: कुशीनगर जिले के बिशनपुर ब्लॉक में डेंगू की चपेट में आने से दो नवजात मासूम बच्चों की मौत हो गई. मौत के बाद घर में मातम फैल गया. परिवार वालों को यह गलतफहमी थी कि बच्चों को हल्की-फुल्की बीमारी है, जिसका इलाज होगा तो ठीक हो जाएगा, लेकिन डेंगू के कारण उन नवजात बच्चों की मौत हो गई. वहीं डेंगू से हुई बच्चों की मौत पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, मौत की सूचना पाते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुरेश पटरिया गांव पहुंच गए और परिजनों से मिलकर गांव में साफ सफाई के लिए निर्देश भी दिए गए.

जानकारी के अनुसार यह घटना कुशीनगर जिले के बिशनपुर ब्लॉक के बहोर रामनगर की बताई जा रही है. जहां दो बच्चों की डेंगू से मौत हो गई. सबसे बड़ी बात यह है कि जिन बच्चों की मौत हुई है, उनमें से एक बच्चे का जन्म हाल ही में हुआ था, जबाकी दूसरा बच्चे की उम्र मात्र दो महीने की है. बच्चे के जन्म होने के बाद डॉक्टर ने परिजनों को उसके स्वास्थ्य को लेकर चेताया था.

डेंगू के कारण बच्चों की मौत

बताया जा रहा है कि बच्चों के स्वास्थ्य की खराब हालत को देख डाक्टरों ने अस्पताल में भर्ती किया था, जहां उसका इलाज चल रहा था. वहीं इस बीच डेंगू के कारण बच्चों की मौत हो गई. फिलहाल मौत की सूचना पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अपने टीम के साथ गांव पहुंचे. जहां उन्होंने परिवार वालों से मिलकर सांत्वना दी और ग्राम प्रधान को गांव में साफ सफाई के निर्देश दिया.

सीएमओ ने दिए साफ-सफाई के निर्देश

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने साफ-सफाई के निर्देश के साथ ही डाक्टरों की टीम को गांव में लगा दिया है. जिससे गांव के उन बच्चों की जांच शुरु हो गई है जो बच्चे बीमारी के चपेट में है. पिछले एक से दो महीनों से डेंगू के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है. डेंगू जिस प्रकार फैल रहा है इससे लोगों को ज्यादा दिक्कत होने की संभावना बढ़ती जा रही है. ऐसे में स्वास्थ्य महकमे ने पूर्ण रूप से अपने आप को तैयार कर लिया है.

मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि हम डेंगू से निपटने के लिए हर एक प्रकार का प्रयास कर रहे हैं. वहीं गांव में ग्राम प्रधानों की ओर से साफ सफाई और मच्छरों को मारने के लिए दवा का छिड़काव की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. ऐसे में सफाई पर ध्यान देने और दवा का छिड़काव किए जाने को लेकर जागरुकता फैलाई जा रही है.

यह भी पढ़ेंः 
UP Politics: बिहार तक पहुंची अखिलेश यादव को भावी प्रधानमंत्री बताने की गूंज, क्या बोले तेजस्वी यादव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में खेलते वक्त 10 साल के छात्र की थमी सांसें, कार्डियक अरेस्ट से मौत!
मुजफ्फरनगर में खेलते वक्त 10 साल के छात्र की थमी सांसें, कार्डियक अरेस्ट से मौत!
सीएम योगी बोले- '2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या'
सीएम योगी बोले- '2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या'
दलेर मेहंदी विवाद: मंत्री सुबोध उनियाल फिर बोले, 'इस्तीफा दे दूंगा लेकिन माफी नहीं मांगूंगा'
दलेर मेहंदी विवाद: मंत्री सुबोध उनियाल फिर बोले, 'इस्तीफा दे दूंगा लेकिन माफी नहीं मांगूंगा'
जनता दर्शन में आई महिला को CM योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसा, कहा- घबराइए मत
जनता दर्शन में आई महिला को CM योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसा, कहा- घबराइए मत

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Embed widget