एक्सप्लोरर

Kushinagar News: कुशीनगर में छात्रों और शिक्षकों के बीच हिंसक झड़प, बद्री नारायण महाविद्यालय का मामला

UP News: कुशीनगर में गुरु शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. पहले छात्रों के गुट ने शिक्षक से मारपीट की फिर शिक्षकों ने भाड़े गुंडे बुलाकर छात्र की पिटाई कर दी.

Kushinagar News: शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले विद्यालय में जबसे व्यवसाय होने लगा और विद्यालय संचालक इसको व्यवसाय बना लिए तभी से शिक्षक और छात्रों के बीच अनुशासन समाप्त हो गया. इसकी बानगी कुशीनगर जनपद के एक महाविद्यालय में देखने को मिली है. जहां पहले छात्रों के गुटबंदी ने शिक्षक को पीट दिया तो फिर शिक्षको के गुटबंदी ने भाड़े के गुंडे बुलाकर छात्र की इस कदर पिटाई कराई की छात्र मरणासन्न हो गया. फिलहाल मामला पुलिस तक पहुंच गया है और दोनों पक्षों की तरफ से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच  में जुट गई.

दरअसल पूरा मामला पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के जंगल गायघाट स्थित बद्री नारायण महाविद्यालय का है.जहां गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है महाविद्यालयों में विभिन्न परीक्षाएं चल रही है. विष्णु प्रताप महाविद्यालय सिंगहा के छात्र अभिषेक भी परीक्षा देने बद्री नारायण महाविद्यालय गायघाट में आया था. परीक्षा के दौरान छात्र और शिक्षक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. छात्रों के एक गुट ने शिक्षक से पूछताछ के दौरान को मारपीट कर दी.

पुलिस ने दर्ज किया मामला
शिक्षक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नकल करने से जब रोका गया तो उग्र छात्र अपने साथियों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया. इस मामले में पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई कर ही रही थी. तभी शिक्षकों के एक गुट ने छात्र पर हमला कराकर घायल कर दिया. घायल छात्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

घायल छात्र ने बताया कि एक दिन पूर्व हुए विवाद को मेरे द्वारा सुलझाने से नाराज शिक्षक से हैवान बने टीचर ने कुछ भाड़े के गुण्डे बुलाकर पिटाई करा दिया. छात्र ने आगे बताया कि परीक्षा के बाद मुझे परीक्षा कक्ष में ही रोक दिया गया. जब सभी छात्र चले गए तो कुछ बाहरी गुण्डे हाथ में लाठी-डंडा लेकर घुसे और दौड़ा - दौड़ाकर मारने पीटने लगे. जबतक और छात्र इकठ्ठा हुए तबतक गुण्डे मारपीट कर कर मरणासन्न कर फरार हो गए.

मामले पर अधिकारियों ने क्या कहा? 
कुशीनगर अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पडरौना कोतवाली पुलिस पहुंच कर घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया. जहां इलाज चल रहा है. दोनों पक्ष से मिले तहरीर के आधार पर कानूनी कार्यवाई की जायेगी. वहीं महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ के डी सिंह ने बताया कि कॉलेज की परीक्षा के समय समिति का कोई भी मेम्बर नही रहता है. मै किसी काम से गोरखपुर गया था. सूचना मिली कि छात्र और अध्यपको में झड़प हुई है. छात्र का इलाज चल रहा है और  वह ठीक है. पुलिस भी अपनी कार्रवाई कर रही है. डॉक्टर केडी सिंह ने कहा कि साजिश के तहत हमारे विद्यालय की छबि को खराब किया जा रहा है. इसकी जांच प्रबंधक होने के नाते हम स्वयं करा रहे है. अफवाह फैलाने वालों के ऊपर कार्रवाई भी करवाएंगे.

ये भी पढ़ें: Amethi कांग्रेस की गाड़ियों के तोड़फोड़ पर पुलिस ने दी बड़ी जानकारी, सद्दाम हुसैन की शिकायत पर FIR दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अस्थायी तौर पर रोकी गई, भारी बारिश और भूस्खलन के चलते फैसला
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अस्थायी तौर पर रोकी गई, भारी बारिश और भूस्खलन के चलते फैसला
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget