एक्सप्लोरर

UP News: कुशीनगर में टायर फटने से बेकाबू पिकअप पलटा, गाड़ी में सवार एक की मौत और 18 घायल

Kushinagar Accident: पिकअप सवार संतकबीरनगर से कपड़ा खरीदकर बिहार के बेतिया जा रहे थे. पश्चिमी चंपारण के लौरिया तथा शनिचरी के रहने वाले कुछ व्यापारी गांवों में फेरी लगाकर कपड़े बेचते हैं.

Kushinagar News: कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पडरौना रामकोला मार्ग पर इन्द्रसेनवा गांव के समीप पिकअप का टायर फटने से एक युवक की मौत और आधा दर्जन से अधिक पिकअप सवार मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलने पर रामकोला पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला भिजवाया, जहां इलाज के बाद डाक्टरों ने जिला अस्पताल को रेफर कर दिया. जिला अस्पताल जाते-जाते एक मजदूर की मौत हो गई. वहीं अन्य का इलाज चल रहा है.

दरअसल यह मामला कुशीनगर जिले का है, जहां यातायात पुलिस की लापरवाही के चलते एक मजदूर की मौत हो गई. जबकि आधा दर्जन से अधिक पिकअप सवार घायल हो गए. पिकअप सवार मजदूर संतकबीरनगर जिले से कपड़ा खरीदकर पिकअप से बेतिया जा रहे थे. पिकअप में सामान सहित 18 लोग सवार थे. रामकोला के धर्मसमधा मंदिर व इंद्रसेनवा गांव के बीच पिकअप गाड़ी का टायर फट गया. टायर फटने से बेकाबू पिकअप तीन बार पलटी खाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में पिकअप गाड़ी में सवार 18 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. आनन-फानन में पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भेजा. जहां इलाज के दौरान सैमुल की मौत हो गई. वहीं अन्य का इलाज चल रहा है. 

बताया जा रहा है कि पिकअप सवार संतकबीरनगर से कपड़ा खरीदकर बिहार के बेतिया जा रहे थे. बिहार प्रांत के पश्चिमी चंपारण के लौरिया तथा शनिचरी के रहने वाले कुछ व्यापारी गांवों में फेरी लगाकर कपड़े बेचते हैं. रविवार को बेतिया से किराए के पिकअप से संत कबीरनगर (खलीलाबाद) कपड़े खरीदने गए थे. वहां से वापस एक ही पिकअप से 18 व्यक्ति बेतिया जा रहे थे. जानकारी के अनुसार चालक तेज रफ्तार में पिकअप चला रहा था. रामकोला-पडरौना मार्ग पर धर्मसमधा मंदिर और इंद्रसेनवा गांव के बीच पिकअप गाड़ी पहुंची ही थी कि उसका पिछला पहिया तेज आवाज के साथ फट गया. इससे पिकअप अनियंत्रित होकर तीन बार पलटा और उसमें सवार सभी 18 व्यक्ति घायल हो गए. इस दुर्घटना की सूचना मिलने पर रामकोला के थानाध्यक्ष संजय कुमार और एसआई नदीम अहमद पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.

ये लोग हादसे में हो गए घायल 

पिकअप पलटने के हादसे में मोहम्मद गाट आलम, रसकी आलम, हकीम, शरन मियां, अहमद, मुस्तफा मियां, मुंसरीफ मियां, हसमुद्दीन, सुजान मियां, डबलू मियां, तैयब मियां और सैमुल घायल हो गए. इन सभी को रामकोला सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ एपी गुप्ता ने सभी घायलों की हालत गंभीर बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया. 

वहीं साथ में रहे तैयब ने बताया कि छह व्यक्तियों को घटनास्थल से ही जिला अस्पताल भेज दिया गया है. देर शाम जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सैमुल की भी मौत हो गई और उसके शरीर में अंदरुनी चोटें आई थीं. इस हादसे को लेकर प्रभारी निरीक्षक रामकोला संजय कुमार ने बताया कि 18 लोग इस दुर्घटना में घायल हुए थे. सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया था. गाड़ी में लदे कपड़ों को सुरक्षित रखवा दिया गया है.

Caste Census: कांग्रेस पर फिर भड़के अखिलेश यादव, जातिगत जनगणना को लेकर लगाए गंभीर आरोप, BJP को भी घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget