एक्सप्लोरर

तमंचे पर ट्रेंड! कुशीनगर के ‘लाला गैंग’ के 12 गैंगस्टर दबोचे, बना चुके थे खौफ का साम्राज्य

Kushinagar News:71-71 लाला गैंग ने हाटा क्षेत्र में लंबे समय से दहशत का माहौल बना रखा था. गैंग के मेम्बर जिनमें अधिकतर मुस्लिम युवक शामिल हैं, अवैध हथियार लेकर सार्वजनिक स्थानों पर रील्स बनाते थे.

यूपी के कुशीनगर जनपद में हाटा थाना क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुके 71-71 लाला गैंग पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. स्वाट टीम और हाटा कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गैंग के 12 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इनके पास से 3 अवैध तमंचे, कारतूस, 10 मोबाइल फोन, और एक मोटरसाइकिल बरामद की है. गैंग का सरगना जुबेर अहमद उर्फ जुबेर लाला है, जो सार्वजनिक स्थानों पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन कर रील्स बनाता था और सोशल मीडिया पर वायरल कर इलाके में दहशत फैलाता था. हाल ही में एक नाबालिग हिंदू लड़की की हत्या के मामले में भी इस गैंग का नाम सामने आया था.

बता दें कि 71-71 लाला गैंग ने हाटा क्षेत्र में लंबे समय से दहशत का माहौल बना रखा था. गैंग के मेम्बर  जिनमें अधिकतर मुस्लिम युवक शामिल हैं, अवैध हथियार जैसे तमंचे और पिस्टल लेकर सार्वजनिक स्थानों पर रील्स बनाते थे. इन वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट कर ये लोग इलाके में भय का माहौल पैदा करते थे. एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह गैंग नाबालिग हिंदू लड़की की हत्या में भी शामिल था, जिसमें गैंग के दो सदस्यों ने लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर उसकी हत्या कर दी थी.

क्या है 71-71 लाला गैंग?

  • गठन: जुबेर अहमद उर्फ जुबेर लाला के नेतृत्व में गठित यह गैंग हाटा क्षेत्र में सक्रिय था.
  • गतिविधियां: अवैध हथियारों के साथ रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना, सार्वजनिक स्थानों पर दहशत फैलाना.
  • अपराध: नाबालिग लड़की की हत्या सहित कई आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त.
  • सदस्य: अधिकतर मुस्लिम युवक, जो हथियारों का प्रदर्शन कर रंगबाजी दिखाते थे.

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने स्वाट टीम और हाटा कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गैंग के 12 सदस्यों—अरबाज अली, जुबेर अहमद उर्फ जुबेर लाला, अफरोज खान, आकिब खान, मोहम्मद हसन, रफीउल्ला खान, कलीम खान, सेराज अली, इरफान आलम, इमरान खान, अनवर अली, और रवि बर्नवाल को गिरफ्तार किया. इनके पास से 3 अवैध तमंचे, कारतूस, 10 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है.

रील बनाकर फैलाते थे दहशत

एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि यह गैंग सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ रील्स बनाकर दहशत फैला रहा था. हमने 12 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश जारी है. ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा, इन्हें रगड़कर जेल भेजा जाएगा.

नाबालिग हत्या से सुर्खियों में

हाल ही में इस गैंग का नाम एक नाबालिग हिंदू लड़की की हत्या के मामले में सामने आया था. गैंग के दो सदस्यों ने लड़की को प्रेम जाल में फंसाया और उसकी हत्या कर दी. इस घटना के बाद गैंग की गतिविधियों पर पुलिस की नजर थी, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई. गैंग के कई अन्य सदस्य अभी भी फरार हैं, और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.

माफी मांगते दिखे रंगबाज

गिरफ्तारी के बाद गैंग के सदस्यों का रंगबाजी का भूत उतर गया. मीडिया के सामने ये सभी हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए. पुलिस ने इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन और दहशत फैलाने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget