एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: खुल गया राज! राजा भैया से मिले सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज, सामने आई ये तस्वीर

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के दौरान कुंडा विधायक राजा भैया के समर्थकों ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को समर्थन दिया था, अब एक तस्वीर सामने आने के बाद इसपर मुहर लगती नजर आ रही है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद कुंडा से विधायक राजा भैया की एक तस्वीर सामने आई है. यह तस्वीर सामने आने के बाद अब कई तरह की सियासी अटकलों पर विराम लग गया है. इस तस्वीर में कुंडा विधायक राजा भैया के साथ समाजवादी पार्टी के सांसद पुष्पेंद्र सरोज नजर आ रहे हैं. पुष्पेंद्र सरोज ने इस बार कौशांबी सीट से चुनाव जीता है. तस्वीर सामने आने के बाद माना जा रहा है कि राजा भैया के समर्थक सपा के साथ थे.

दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से राजा भैया की मुलाकात हुई थी. तब उन्होंने कुंडा विधायक से बीजेपी का समर्थन करने के लिए कहा था. इसके बाद राजा भैया ने समर्थकों के साथ बैठक की थी. समर्थकों के साथ बैठक के बाद उन्होंने कहा था कि हम किसी को समर्थन नहीं कर रहे हैं. लेकिन मेरे समर्थक जिसे चाहें समर्थन कर सकते हैं. हालांकि उसके बाद ज्यादातर समर्थक सपा उम्मीदवार के साथ नजर आए थे.

Lok Sabha Election Result 2024: पल्लवी पटेल को भारी पड़ी अखिलेश यादव से नाराजगी, नहीं भाया ओवैसी का साथ

यहां हुई मुलाकात
तब माना जा रहा था कि राजा भैया ने सपा को समर्थन दिया है. हालांकि अब चुनाव के परिणाम आने के बाद स्थिति स्पष्ट होती हुई नजर आ रही है. इस चुनाव में कौशांबी से जीते सपा के पुष्पेंद्र सरोज ने गुरुवार को राजा भैया से मिलने पहुंचे थे. इन दोनों के मुलाकात की तस्वीर भी सामने आ गई है. दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात कुंडा में राजा भैया के आवास राजभवन बेंती पर हुई है.

यह तस्वीर जनसत्ता दल के सोशल मीडिया पेज से शेयर की गई है. इस तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'आज राजभवन बेंती (कुंडा) में जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय राजा भइया से शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे कौशांबी लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद पुष्पेंद्र सरोज.' तस्वीर आने के बाद अब लगभग स्थिति स्पष्ट होते हुए नजर आ रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget