एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: कुंड-चोपता-बद्रीनाथ हाईवे दस दिनों से बंद, नाराज लोगों ने केदारनाथ हाईवे को जाम किया

Uttarakhand News: उत्तराखंड में कुंड-चोपता-बद्रीनाथ हाईवे के दस दिनों से बंद पड़ा है जिससे नाराज स्थानीय नागरिकों ने केदारनाथ हाईवे जाम कर दिया और कहा कि इसकी वजह से उनका रोजगार ठप हो रहा है.

Uttarakhand Kund-Chopta-Badrinath Highway: उत्तराखंड में कुंड-चोपता-बद्रीनाथ हाईवे ( Kund-Chopta-Badrinath Highway) के दस दिनों से बंद पड़ा है जिससे नाराज स्थानीय नागरिकों ने आज केदारनाथ हाईवे (Kedarnath Highway) के कुंड में चक्काजाम कर दिया. लोगों का कहना है कि दस दिनों से हाईवे न खुलने की वजह से उनका रोजगार प्रभावित हो रहा है. केदारनाथ के दर्शन करने के बाद जो यात्री कुंड-चोपता हाईवे से बद्रीनाथ (Badrinath) जाते थे अब वो मोटर मार्ग बंद होने की वजह से वहां पर नहीं जा पा रहे हैं. ऐसे में स्थानीय लोगों के होटल, लाॅज समेत अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर बुरा असर पड़ रहा है.

स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी

दरअसल 12 मई को कुंड-चोपता-बद्रीनाथ हाईवे पर संसारी में हाईवे का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया था, जिसके बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी. हाईवे को बंद हुए दस दिन का समय गुजर गया है, लेकिन अभी तक हाईवे नहीं खुल पाया है. जिसकी वजह से स्थानीय लोगों का रोजगार भी प्रभावित हुआ है और केदारनाथ के दर्शन करने वाले यात्री इस हाईवे से बद्रीनाथ नहीं जा पा रहे हैं. यात्री कई किमी का अतिरिक्त सफर करके रुद्रप्रयाग-चमोली होते बद्रीनाथ पहुंच रहे हैं. अगर कुंड-चोपता-बद्रीनाथ हाईवे खुल जाता तो यात्रियों को बद्रीनाथ पहुंचने में आसानी होती.

लोगों का रोजगार हुआ खत्म
स्थानीय जनता का कहना है कि कोरोना महामारी के दो वर्षों बाद यात्रा चल रही है, लेकिन यात्रा खुलते ही हाईवे ध्वस्त होने से उनका रोजगार भी प्रभावित हो गया है. केदारनाथ दर्शन के बाद यात्री कुंड-चोपता हाईवे से बद्रीनाथ जाते थे, लेकिन दस दिनों से हाईवे बंद होने के कारण यात्री यहां से बद्रीनाथ नहीं जा पा रहे हैं. जिस कारण उनका रोजगार बुरी तरह से प्रभावित हो गया है. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस हाईवे को खोला जाय और जब तक हाईवे खुलता है तब तक यात्रियों को कालीमठ-चुन्नी मोटरमार्ग से बद्रीनाथ भेजा जाए. 
 
ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget