एक्सप्लोरर

खत्म हो गया कुंभ मेला, अभी तक नहीं मिला सफाईकर्मियों को वेतन, रोड जाम कर किया प्रदर्शन

कुंभ मेले में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने वाले सफाई कर्मचारियों का कुंभ मेला समाप्त होने के बाद एक महीने का वेतन न दिए जाने से गुस्सा फूट पड़ा है. सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को सड़क पर वाहन खड़े कर विरोध प्रदर्शन किया.

हरिद्वार: कुंभ मेले में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने वाले सफाई कर्मचारियों का कुंभ मेला समाप्त होने के बाद एक महीने का वेतन न दिए जाने से गुस्सा फूट पड़ा है. सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को सड़क पर वाहन खड़े कर विरोध प्रदर्शन किया. सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि कुंभ मेला समाप्त होने के बाद एक तारीख को उन्हें वेतन देने का आश्वासन दिया गया था लेकिन वेतन नहीं दिया जा रहा.

उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना के कारण काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. हंगामा बढ़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा सफाई कर्मचारियों को समझाया गया. कुंभ मेले का सफाई का टेंडर लेने वाली कंपनी द्वारा आश्वासन दिया गया कि जल्द ही कर्मचारियों को उनका वेतन दिया जाएगा तब जाकर हंगामा शांत हुआ. कुंभ मेले को स्वच्छ बनाने के लिए सफाई कर्मचारियों के जरिए दिन-रात कार्य किया गया लेकिन वक्त से उन्हें वेतन ना मिलने से सफाई कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा है.

सफाई कर्मचारी संजय सैनी का कहना है, 'हम कुंभ मेले में सफाई की गाड़ी चला रहे थे. हमें सिर्फ सात आठ दिन का वेतन दिया गया है. उसके बाद हमें कहा गया कि कुंभ समाप्त होने के बाद 1 तारीख को वेतन दिया जाएगा लेकिन जब आज हम अपना वेतन लेने आए तो हमे वेतन नहीं दिया जा रहा.' संजय सैनी ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण हमें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हमारे घर में खाने को रोटी भी नहीं है लेकिन हमने उसके बावजूद भी दिन रात कार्य किया है. इस आपत्ति काल में हम मांग करते हैं कि हमारा वेतन दिया जाए.

दिया जाएगा वेतन

सफाई कर्मचारियों द्वारा सड़क पर गाड़ी को खड़ी कर विरोध प्रदर्शन करने के बाद पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ज्वालापुर रेल चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार का कहना है कि कुंभ मेले में सफाई की गाड़ी चलाने वाले सफाई कर्मचारी द्वारा वेतन ना मिलने पर विरोध प्रदर्शन किया गया.  ज्वालापुर रेल चौकी प्रभारी खेमेद्रं गंगवार ने कहा, 'कुंभ मेले में सफाई का टेंडर लेने वाली कंपनी से हमारी वार्ता हो गई है. कंपनी ने आश्वासन दिया है कि 15 दिन का वेतन आज दिया जाएगा और 15 दिन का 3 तारीख को. इस आश्वासन के बाद सफाई कर्मचारियों का धरना समाप्त हो गया.'

ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस से भारत की स्थिति दुखदायी, हमने किया है मदद का वादा: कमला हैरिस

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!
सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
प्रतापगढ़ में भारी बारिश से ढहा 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत
प्रतापगढ़ में भारी बारिश से ढहा 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश रेड अलर्ट, देहरादून के सभी स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड में भारी बारिश रेड अलर्ट, देहरादून के सभी स्कूलों की छुट्टी

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget