एक्सप्लोरर

Kumbh Mela 2021: सादगी से हुआ कुंभ मेला का अभिनंदन कार्यक्रम, बैरागी अखाड़ों ने किया आयोजन

हरिद्वार में कुंभ मेला 2021 के समापन के बाद अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. तीनों बैरागी अखाड़ों द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें साधु-संत भी मौजूद रहे. 

हरिद्वार. कोरोना काल में कुंभ मेले के समापन के बाद अभिनंदन कार्यक्रम को सादगी से मनाया गया. इसमें कुंभ मेला अधिकारी, आईजी सहित अधिकारियों को कुंभ मेला सकुशल संपन्न कराने पर उनका अभिनंदन किया गया. तीनों बैरागी अखाड़ों द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें साधु-संत भी मौजूद रहे. 

अभिनंदन कार्यक्रम में मौजूद रहे कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत ने इसका आयोजन कराने के लिए तीनों अखाड़ों का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि कुंभ में बैरागी अखाड़ों को जो सुविधाएं देनी थी उसके लिए हमें काफी कम समय मिला था. हमारे द्वारा सिर्फ 10 दिनों के अंदर ही बैरागी अखाड़ों को मूलभूत सुविधा दी गई. यह हमारे लिए बहुत बड़ी चुनौती थी. बैरागी अखाड़ों द्वारा मांग की गई है कि भविष्य में बैरागी कैंप पर कोई अवैध अतिक्रमण ना किया जाए इसके लिए कमेटी बनाई जाए.

वहीं, कुंभ मेला आईजी संजय गुंज्याल ने कहा कि कुंभ मेला सकुशल संपन्न करने पर मेला प्रशासन और मेला पुलिस के अधिकारियों के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया. यह परंपरा कुंभ मेले के समापन के बाद निभाई जाती है. कोरोना महामारी को देखते हुए इसे प्रतीकात्मक रूप से मनाया गया, मगर यह कार्यक्रम काफी भव्य किया जाता था इस बार काफी छोटे कार्यक्रम के रूप में किया गया.

"समारोह का आयोजन पुरानी परंपरा"
बैरागी अखाड़े के दिगंबर अखाड़े के अध्यक्ष कृष्ण दास ने बताया कि कुंभ मेले के समापन के बाद विदाई समारोह आयोजन किया गया. कुंभ को सकुशल संपन्न कराने में सभी ने अपनी भागीदारी निभाई है इसके लिए हम सभी को शुभकामनाएं देते हैं. निर्मोही अखाड़े के अध्यक्ष धर्मदास का कहना है कि कुंभ मेले के समापन के बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है यह हमारी पुरानी परंपरा है. कुंभ मेले पर कोरोना महामारी का प्रभाव पड़ा था हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि कोरोना महामारी जल्द खत्म हो.

ये भी पढ़ें:

Char Dham Yatra 2021: चार धाम के कपाट खुलने से पहले SOP जारी, जानें- किसे मिलेगी मंदिरों में एंट्री

UP Lockdown: जानिए- कैसे कर सकते हैं ई-पास के लिए अप्लाई, सरकार ने जारी की गाइडलाइन

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPNIC पर फिर सियासी घमासान, अखिलेश यादव के पहुंचने से पहले भारी पुलिस बल तैनात
JPNIC पर फिर सियासी घमासान, अखिलेश यादव के पहुंचने से पहले भारी पुलिस बल तैनात
JPNIC पर फिर सियासी बवाल, बैरिकेडिंग के बावजूद अंदर पहुंचे सपा कार्यकर्ता
JPNIC पर फिर सियासी बवाल, बैरिकेडिंग के बावजूद अंदर पहुंचे सपा कार्यकर्ता
CM योगी ने खोला विकास का पिटारा, बलरामपुर को मिलीं 803 करोड़ की 78 परियोजनाएं
CM योगी ने खोला विकास का पिटारा, बलरामपुर को मिलीं 803 करोड़ की 78 परियोजनाएं
आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर ने बनाया रिकॉर्ड, यूपी में बना नंबर वन
आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर ने बनाया रिकॉर्ड, यूपी में बना नंबर वन

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget