एक्सप्लोरर

Kumbh Mela 2021: श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, हरिद्वार में मकर संक्रांति स्नान पर नहीं होगा रजिस्ट्रेशन

कुंभ मेले के बड़े स्नान पर्वों से पहले 14 जनवरी को पड़ने वाले मकर सक्रांति स्नान को कुंभ मेला पुलिस अभ्यास के तौर पर ले रही है.

हरिद्वार: कुंभ मेले को लेकर अभी शासन द्वारा नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, मगर 14 जनवरी को मकर संक्रांति स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है. श्रद्धालु हरिद्वार में मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाने आ सकते हैं. इसके लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने की अब श्रद्धालुओं को कोई जरूरत नहीं होगी. कुंभ मेला पुलिस भी 14 जनवरी मकर सक्रांति स्नान को लेकर पूरी तैयारियां कर रही है. इसके लिए भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की जाएगी. मेला पुलिस द्वारा स्नान को लेकर 24 सेक्टर बनाए गए हैं. श्रद्धालुओं के हरिद्वार आने की वजह से ट्रैफिक को देखते हुए मेला पुलिस द्वारा टीम बनाकर निरीक्षण किया जाएगा जिससे जाम की स्थिति से निपटा जा सके.

मकर संक्रांति स्नान को लेकर मेला पुलिस द्वारा तमाम तरह की तैयारियां की जा रही हैं. आईजी संजय गुंज्याल का कहना है कि 10 तारीख को पांच कंपनी पैरामिलिट्री की हरिद्वार आएगी, साथ ही जो हमारे होमगार्ड की यूनिट है वह भी 10 तारीख को आएगी. 14 जनवरी का मकर सक्रांति स्नान कुंभ के नोटिफिकेशन में नहीं आ रहा है. मगर कुंभ मेला पुलिस को अनुभव की जरूरत है क्योंकि कई ऐसे पुलिस के अधिकारी हैं जिनको कुंभ स्नान का अनुभव नहीं है. इसी को लेकर डीजीपी द्वारा निर्देश दिया गया था कि यह स्नान कुंभ मेला पुलिस के द्वारा कराया जाए. इस स्नान को संपन्न कराने में हरिद्वार पुलिस द्वारा भी सहयोग किया जाएगा.

स्नान को देखते हुए 24 सेक्टर बनाए गए

कुंभ मेला आईजी संजय गुंज्याल का कहना है कि मकर सक्रांति स्नान को देखते हुए हमारे द्वारा 24 सेक्टर बनाए गए हैं और इसमें एक रेलवे का सेक्टर भी बनाया है. यह पहली बार किया गया है. कुंभ क्षेत्र में कई ऐसे स्थान हैं जहां पर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है उसको देखते हुए एक टीम बनाई जाएगी जो मौके का निरीक्षण करेगी कि सड़कों के हो रहे निर्माण की वजह से किस क्षेत्र में डायवर्जन करना है.

कुंभ मेले के बड़े स्नान पर्वों से पहले 14 जनवरी को पड़ने वाले मकर सक्रांति स्नान को कुंभ मेला पुलिस अभ्यास के तौर पर ले रही है. इस स्थान पर कुंभ मेला पुलिस द्वारा तमाम तरह की तैयारियां की जा रही हैं जिससे आने वाले बड़े स्थानों पर किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े. क्योंकि इस बार श्रद्धालुओं के हरिद्वार आने पर कोई प्रतिबंध नहीं है और ना ही श्रद्धालुओं का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा. तो माना जा रहा है कि श्रद्धालु भी भारी मात्रा में हरिद्वार आयेगे. अब मेला पुलिस के लिए भी यह बड़ी चुनौती है किस तरह से इस स्नान को सकुशल संपन्न कराया जाए.

यह भी पढ़ें-

यूपी में 11 जनवरी को दोबारा होगा कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन, सीएम योगी ने दिए निर्देश

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी
'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी
Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget