एक्सप्लोरर

इटावा कथावाचक विवाद को कुमार विश्वास ने बताया अनावश्यक, संतों की चुप्पी पर भी उठाए सवाल

Etawah kathavachak Controversy: इटावा कथावाचक विवाद पर कुमार विश्वास ने कहा कि आस्था और भक्ति को जाति के दायरे में बांधना गलत है. कथावाचक का काम भगवान और भक्तों के बीच सेतु बनाना है.

UP News:  उत्तर प्रदेश के इटावा में कथावाचक विवाद अभी शांत होने का नाम नहीं ले रहा है, इस मामले ने तूल पकड़ लिया है. इस मुद्दे पर राजनीति गलियारों में भी चर्चा तेज है, अब इस मामले पर जाने-माने कवि और लेखक डॉ. कुमार विश्वास ने भी अपनी बेबाक राय रखी. 

न्यूज चैनल एनडीटीवी के कार्यक्रम में पहुंचे कुमार विश्वास ने इस मुद्दे पर अपनी स्पष्ट राय रखी. उन्होंने कहा कि आस्था और भक्ति को जाति के दायरे में बांधना गलत है. कथावाचक का काम भगवान और भक्तों के बीच सेतु बनाना है न कि सामाजिक विभाजन को बढ़ावा देना. उन्होंने इस विवाद को अनावश्यक बताते हुए समाज से जातिवाद से ऊपर उठकर धार्मिक एकता पर ध्यान देने की अपील की.

कुमार विश्वास ने यह भी कहा कि इस तरह के विवाद धार्मिक आयोजनों की पवित्रता को कमजोर करते हैं. उन्होंने इटावा कांड को लेकर कुछ बड़े कथावाचकों और संतों की चुप्पी पर भी सवाल उठाए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी टिप्पणी को खाफी समर्थन मिल रहा है.

ये है इटावा कथावाचक मामला

बता दें कि इटावा जनपद के दांदरपुर गांव में 21 जून को एक भागवत कथा के दौरान कथावाचक मुकुट मणि यादव और संत सिंह यादव के साथ मारपीट चोटी काटने और अपमानजनक व्यवहार का मामला सामने आया. आरोप है कि कथावाचकों ने अपनी यादव जाति छिपाकर ब्राह्मण बनकर कथा की, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैला. दूसरी ओर यजमान रेनू तिवारी ने मुकुट मणि पर छेड़खानी का आरोप लगाया.

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और कथावाचकों पर भी फर्जी आधार कार्ड और धोखाधड़ी के लिए एफआईआर दर्ज की. समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव ने इसे जातिवादी हमला बताया, जबकि ब्राह्मण महासभा ने कथावाचकों के व्यवहार की जांच की मांग की. सीएम योगी ने मामले की जांच झांसी पुलिस को सौंपी है. इस विवाद ने जातीय तनाव और सियासत को काफी तूल दे दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget