एक्सप्लोरर

यूपी में कृष्णा बाबा निकला 'कासिम', माथे पर तिलक और गेरुआ वस्त्र पहन दे रहा था लोगों को धोखा

UP News: शिवरात्रि के दिन उसका असली चेहरा सामने आ गया. मंदिर में भंडारे के दौरान जब वह दान-पात्र के पास पहुंचा, तो उसका उद्देश्य पूजा नहीं बल्कि पैसों की चोरी करना था.

मेरठ में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने भक्ति और आस्था को शर्मसार कर दिया. यहां एक व्यक्ति ने साधु का वेश धारण कर न केवल लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ किया, बल्कि मंदिर में दान-पात्र से चोरी की कोशिश करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया.

दौराला थाना क्षेत्र के दादरी गांव में पिछले करीब छह महीने से एक व्यक्ति गांव के शिव मंदिर में ‘कृष्णा बाबा’ के नाम से रह रहा था. सिर पर जटाएं, माथे पर तिलक, गेरुआ वस्त्र और हाथ में माला लेकर वह खुद को कृष्णभक्त बताता था. गांव वाले भी उसे एक साधु मानकर सम्मान देने लगे थे.

शिवरात्रि के दिन उसका असली चेहरा सामने आ गया. मंदिर में भंडारे के दौरान जब वह दान-पात्र के पास पहुंचा, तो उसका उद्देश्य पूजा नहीं बल्कि पैसों की चोरी करना था. जैसे ही उसने पैसे निकालने की कोशिश की, मंदिर में मौजूद कुछ युवकों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया.

बिहार के सीतामढ़ी का रहने वाला है कासिम

पूछताछ में जब सच्चाई सामने आई तो गांव में हड़कंप मच गया. खुद को ‘कृष्णा बाबा’ बताने वाला यह व्यक्ति असल में बिहार के सीतामढ़ी का कासिम पुत्र अल्ताफ निकला. ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दौराला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया.

पूछताछ के दौरान कर रहा गुमराह

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि कासिम अकेले इस फर्जीवाड़े में शामिल था या उसके साथ कोई और गिरोह भी सक्रिय है. पूछताछ के दौरान वह कई बार गुमराह करने की कोशिश कर चुका है.

श्रद्धालुओं से खुलेआम लेता था दान

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार उन्हें उसके व्यवहार पर शक हुआ था, लेकिन वह इतनी चतुराई से धार्मिक गतिविधियों में शामिल होता था कि किसी को उस पर संदेह नहीं हो सका. वह शिव पाठ करता, आरती गाता और श्रद्धालुओं से खुलेआम दान भी लेता था.

दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास रिक्शा चलाता था

आरोपी कासिम का कहना है कि वह पहले दिल्ली कालकाजी मंदिर के पास में रिक्शा चलाया करता था. इसके अलावा उसका अधिकतर समय कालकाजी मंदिर में ही बीतता था एक बार वह हरिद्वार गया तो आते हुए मेरठ के दादरी गांव के मंदिर पर रुक गया.

कालकाजी मंदिर हिंदू धर्म के बारे में सीखा

ग्रामीणों ने जब उसे उसके बारे में पूछा तो उसने अपना पता तो सही बताया लेकिन नाम कासिम की जगह कृष्ण बाबा बता दिया. कासिम का कहना है की दिल्ली कालकाजी मंदिर में ही उसने हिंदू धर्म के बारे में सीखा और जाना, उसी का फायदा उसको मेरठ के इस मंदिर में रहने के दौरान मिला.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, धार्मिक भावनाएं आहत करने और चोरी की कोशिश के आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या कासिम ने अन्य स्थानों पर भी इसी तरह लोगों को ठगा है. एसएसपी विपिन टाडा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'इस्तीफे से नहीं, राष्ट्रीय नीति से होगा समाधान', पेपर लीक के मुद्दे पर बोले पूर्व सांसद धनंजय सिंह
'इस्तीफे से नहीं, राष्ट्रीय नीति से होगा समाधान', पेपर लीक के मुद्दे पर बोले पूर्व सांसद धनंजय सिंह
यूपी: हापुड़ में दोस्तों के सामने नहर में डूबा 26 वर्षीय युवक, गोताखोरों ने निकाला शव
यूपी: हापुड़ में दोस्तों के सामने नहर में डूबा 26 वर्षीय युवक, गोताखोरों ने निकाला शव
उत्तराखंड: कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, काफी वक्त से थे बीमार
उत्तराखंड: कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, काफी वक्त से थे बीमार

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget