एक्सप्लोरर

Kotdwar: अग्निवीरों के भर्ती कार्यक्रम में कोटद्वार पहुंचे CM धामी, शहीद जवानों के परिजनों को किया सम्मानित

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी बुधवार को कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में पहुंचे और उन्होंने शहीद जवान के परिजनों को सम्मानित किया.

Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने कोटद्वार (Kotdwar) में बुधवार को अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के तहत अग्निवीरों की भर्ती कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्य भी मौजूद रहे. सभी ने भारत के पहले सीडीएस स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत (General Bipin Rawat) को श्रद्धांजलि दी. 

शहीद जवानों के परिजनों को किया गया सम्मानित

अग्निपथ योजना के आगाज के दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे. इस दौरान भारी संख्या में पूर्व सैनिक जोश के साथ अपने सैन्य ड्रेस में उपस्थित होकर अग्निवीर योजना को प्रोत्साहित करते हुए दिखे. कार्यक्रम में पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री ने हेलीपैड पर अग्निवीर भर्ती में भाग लेने पहुंचे युवाओं को खाना खिलवा कर युवा मोर्चा द्वारा बनाई गईं मोदी रसोई का उद्घाटन किया.  कार्यक्रम के दौरान शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया.

अग्निपथ में सेवा देने वालों को नौकरी में दी जाएगी प्राथमिकता- सीएम धामी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान वीर भूमि के रूप में है. उन्होंने कहा कि इस अग्निपथ योजना से देश को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत अनुशासित युवा मिलेंगे. ऐसे ही युवा नए भारत की नींव रखेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना में भर्ती होने का सपना रखने वाले उत्तराखंड के युवाओं के लिए यह योजना लाभकारी साबित होगी. सरकार ने तय किया है कि अग्निपथ योजना के तहत सेना में सेवा देने वाले युवाओं को सेवानिवृत्ति के बाद सरकारी सेवाओं में प्राथमिकता दी जाएगी. उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के युवाओं के सर्वांगीण विकास और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्हें पुलिस, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन और चारधाम यात्रा प्रबंधन सेवाओं में प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी.

Fatehpur: फतेहपुर में ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के दफ्तर में लूट का मामला, कैशियर सहित तीन गिरफ्तार

सैनिक की बेटी होने के नाते हूं गौरवान्वित - विधानसभा अध्यक्ष

वहीं, विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि एक सैनिक की बेटी होने के नाते अग्निपथ योजना के शुभारंभ अवसर पर वह स्वयं भी अपने को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं. उन्होंने कहा कि देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 14 जून को 'अग्निपथ भर्ती योजना' का ऐलान किया था. इससे देश के उन युवाओं का सपना पूरा होगा जो सेना में भर्ती होना चाहते हैं. अग्निपथ योजना के तहत, भारतीय युवाओं को सशस्त्र बलों में 'अग्निवीर' के रूप में सेवा करने का अवसर प्रदान मिलेगा. उन्होंने कहा कि यूएसए, यूनाइटेड किंगडम, रूस, इजराइल, चीन व फ्रांस जैसे देशों में भी युवा इस तरह की योजना से जुड़कर देश सेवा और उज्ज्वल भविष्य से गौरवानुभूति कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Gorakhpur: मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों से भिड़ी थी गोरखपुर की छात्रा, ADG ने किया सम्मानित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget