एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल: कोरोना के बढ़ते मामलों को देख कोलकाता हाईकोर्ट ने दिए वर्चुअल मोड से कामकाज जारी रखने के आदेश

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोलकाता हाई कोर्ट ने मंगलवार को आदेश दिया कि सभी अदालती कामकाज को 16 अप्रैल से वर्चुअली किया जाएगा.

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोलकाता हाई कोर्ट ने मंगलवार को आदेश दिया कि सभी अदालती कामकाज को 16 अप्रैल से वर्चुअली किया जाएगा. कोर्ट द्वारा एक अधिसूचना भी जारी की गई है. इसमें कहा गया है कि कोर्ट का समय सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 1:15 बजे तक और दोपहर 2 बजे से लेकर 3 बजे तक रहेगा. अधिसूचना में कहा गया है कि कोर्ट से जुड़े हर काम को वर्चुअल मोड में ही किया जाएगा. हालांकि, जज ये फैसला ले सकते हैं कि सुनवाई कोर्ट में करनी चाहिए या वर्चुअल मोड से भी किया जा सकता है.

राज्य के सभी जिला जज वर्चुअल रूप से ही मामलों की सुनवाई करेंगे. इसके अलावा, सुनवाई के दौरान वकीलों की मौजूदगी भी देखी जाएगी. कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ये कदम उठाए गए हैं. कोरोना के बढ़ते मामले राज्यों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. देश के कई राज्यों में दोबारा से लॉकडाउन लगाने की स्थिति पैदा हो गई है. हालांकि, कुछ राज्यों में कोरोना के केस अब भी कम हैं.

विधानसभा चुनाव को लेकर गहमागहमी जारी

विधानसभा चुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल में गहमागहमी जारी है. टीएमसी, बीजेपी और कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन लगातार रैलियां कर रही है. इस बीच सोमवार को राज्य में कोरोना के 4511 नए मामले आए हैं. यह संख्या पिछले साल महामारी की शुरूआत होने के बाद से एक दिन में हुई सर्वाधिक वृद्धि है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोलकाता में भी 1,115 नये मामले सामने आए, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है. विभाग ने बताया कि राज्य में सोमवार को कोविड-19 के 14 मरीजों की मौत हो गई. इसके साथ ही राज्य में कुल मृतकों की संख्या बढ़ कर 10,414 पर पहुंच गई.

ये भी पढ़ें :-

Coronavirus Updates: लखनऊ में कोरोना से बिगड़ते हालात के बाद हेल्प लाइन नंबर जारी किये गये, ये रही पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget