एक्सप्लोरर

Baghpat News: बागपत में 200 दिन बाद कब्र से निकालकर हुआ शव का पोस्टमार्टम, जानें क्या है वजह?

Baghpat: बड़ौत शहर के एक कब्रिस्तान में मौत के 200वें दिन एक प्रापर्टी डीलर के शव को कब्र से निकाला गया है. जिससे पोस्टमार्टम के बाद मौत का सच सामने आ सके कि प्रॉपर्टी डीलर की हत्या हुई थी या नहीं.

UP News: बागपत (Baghpat) के बड़ौत (Baraut) शहर के एक कब्रिस्तान में मौत के 200वें दिन एक प्रापर्टी डीलर के शव को कब्र से निकाला गया है. जिससे पोस्टमार्टम के बाद मौत का सच सामने आ सके कि प्रॉपर्टी डीलर की हत्या हुई थी या हार्ट अटैक से ही मौत हुई थी. यह पूरी कार्रवाई पिछले दिनों एक आडियो के सामने आने और मुकदमा दर्ज होने के बाद हुई है. जिसमें प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी का प्रेमी यह कह रहा है कि उसने ही तीन लोगों के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलर को रास्ते से हटाया है.

क्या है मामला
बागपत के बड़ौत शहर की नई बस्ती का रहने वाला शहजाद प्रापर्टी डीलर था. 27 साल पहले उसका निकाह सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के डौला गांव की रहने वाली शमीना के साथ हुआ था. 14 साल पहले शहजाद के बिनौली थाना क्षेत्र के दौझा गांव की परवीन से संबंध हो गए थे. जिसके बाद शहजाद परवीण को लेकर बड़ौत स्थित अपने घर पर आ गया. यहां शहजाद का इसी बात को लेकर अपने ही परिवार के लोगों के साथ विवाद हो गया था. जिसके बाद शहजाद ने अपनी पत्नी शमीना को तलाक दे दिया था. इसी बात पर उसके परिवार के लोगों ने शहजाद को घर से निकाल दिया था. शहजाद ने परवीन के साथ निकाह कर लिया था और वह उसे लेकर बागपत कोतवाली क्षेत्र के खुब्बीपुर निवाड़ा में रहने लगा था.

क्यों हुई थी हत्या
इसी दौरान शहजाद के घर रमाला थाना क्षेत्र के असारा गांव के शहजाद उर्फ सलमान का आना-जाना हो गया था. इसका पता शहजाद को भी चल गया था, जिसके बाद शहजाद ने परवीन को बुरा भला तो कहा ही साथ ही वह शहजाद उर्फ सलमान के घर आने पर आपत्ति भी करने लगा था. इसी को देखते हुए परवीन ने लोनी की रहने वाली अफसाना, अपने प्रेमी शहजाद व दो अन्य बदमाशों के साथ मिलकर अपने पति शहजाद की हत्या की साजिश रच डाली. तीन सितंबर 2021 को शहजाद को मौत के घाट उतार दिया. उधर, परवीण ने शहजाद के घरवालों को बड़ौत में यह जानकारी दी कि शहजाद को हार्ट अटैक हो गया और उसकी मौत हो गई है. जिसके बाद शहजाद का बेटा शादाब अपने पिता के शव को घर ले आया और बड़ौत के कब्रिस्तान में शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया.

कैसे चला पता
उधर, कुछ दिन पहले परवीण के प्रेमी शहजाद उर्फ सलमान ने अपने ही गांव के दोस्त मुस्तफा से मोबाइल पर बात की. जिसमें शहजाद ने परवीण की हत्या कराने का जिक्र किया. यह वीडियो शहजाद के बेटे शादाव को मिल गई. जिसके बाद शादाब ने परवीण, शहजाद उर्फ सलमान, अफसाना आदि के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था. परिवार के लोगों की मांग पर आज शहजाद का शव कब्र से निकाला गया और पोस्टमार्टम को भेजा गया. इस दौरान पुलिस-प्रशासन भी मौजूद रहा.

क्या बोले एसडीएम
एसडीएम बड़ौत सुभाष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ये शहजाद है. इनकी मृत्यु तकरीबन 6 महीने पहले हुई थी. इनके परिजनों द्वारा अभी हालही में एफआईआर दर्ज करवाई गई. पुलिस ने जांच की प्रक्रिया के लिए निवेदन किया था. जिला प्रशासन से बॉडी निकालने ताकि उसका परीक्षण किया जाए और मृत्यु का कारण जानने के लिए, उसी क्रम में ये बॉडी निकाली गई है.

ये भी पढ़ें-

UP Politics: आजमगढ़ से डिंपल यादव लड़ सकती हैं उपचुनाव, अखिलेश यादव ने छोड़ी है ये लोकसभा सीट

Pratapgarh News: बाहुबली नेता राजा भैया के करीबी अक्षय प्रताप सिंह कोर्ट ने सुनाई सात साल की सजा, जानिए- क्या हैं आरोप?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget