एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर: शादी समारोह में पहुंची दुष्कर्म पीड़िता ने खोले चौंकाने वाले राज, दूल्हे समेत हवालात पहुंच गई बारात

पुलिस के मुताबिक आरोपी को जमानत मिल गई जिसके बाद एक युवती से उसका रिश्ता तय हो गया. आरोपी की शादी थी जिसकी जानकारी दुष्कर्म पीड़िता को मिल गई. जानकरी मिलने के बाद पीड़िता शादी समारोह में जा पहुंची और हंगामा कर दिया.  

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दुष्कर्म के आरोपी शादी रचा रहा था. लेकिन, आरोपी की शादी में पीड़ित युवती ने पहुंचकर हंगामा कर दिया. इसके बाद मामला इस कदर बढ़ गया कि नाराज दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी से इनकार कर दिया और दूल्हे समेत बारातियों को बंधक बना लिया.

लड़की पक्ष ने शादी से किया इनकार मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे समेत उसके परिजनों को हिरासत में ले लिया. मंगलवार शाम दुल्हन पक्ष से समझौता हुआ जिसके बाद दूल्हे और उसके परिजनों को हिरासत से मुक्त किया गया. हंगामे के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने शादी से इनकार कर दिया. दूल्हा बिना शादी के ही परिजनों के साथ घर लौट गया.

युवती ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट दरअसल, शहर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने 10 जुलाई को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. युवती ने अपनी शिकायत में बताया था कि कसियारा गांव का रहने वाले एक युवक ने शादी का झांसा देकर उससे प्रेम संबंध बनाए और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया.

आरोपी युवक गिरफ्तार शिकायत के मुताबिक बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा. इतना ही नहीं गर्भवती होने पर उसका जबरन गर्भपात भी करा दिया. युवक ने इसके बाद शादी करने से इनकार कर दिया. मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

जमानत मिलने के बाद तय हुआ रिश्ता पुलिस के मुताबिक आरोपी को जमानत मिल गई जिसके बाद जेल से छूटने पर उसका रिश्ता शहर से सटे एक गांव में रहने वाली युवती से तय हो गया. सोमवार को आरोपी की शादी थी जिसकी जानकारी दुष्कर्म पीड़िता को मिल गई. जानकरी मिलने के बाद दुष्कर्म पीड़िता शादी समारोह में जा पहुंची और हंगामा कर दिया.

दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच हुआ समझौता दुष्कर्म पीड़िता की बात सुनकर दुल्हन पक्ष के लोग नाराज हो गए और शादी से साफ इनकार कर दिया. इतना ही नहीं दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे के साथ ही उसके परिजनों को भी बंधक बना लिया. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुल्हन पक्ष की तहरीर पर दूल्हे और उसके परिजनों को हिरासत में ले लिया. इसके बाद दिन भर दूल्हा और दुल्हन पक्ष में समझौते की कवायद चलती रही. मंगलवार शाम थाने में ही दोनों पक्षों में समझौता हो गया. समझौता होने के बाद पुलिस ने दूल्हे और उसके परिजनों को छोड़ दिया.

ये भी पढ़ें:

काशी की तर्ज पर अब अयोध्या में भी शुरू होगी क्रूज सेवा, पर्यटकों को मिलेंगी ये सुविधाएं

UP Film City विवाद: योगी के मंत्री मोहसिन रजा का बड़ा दावा, 'बॉलीवुड पर अंडरवर्ल्ड का दबाव'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget