एक्सप्लोरर

अगर Whatsapp पर भेजा गया मैसेज कर दिया गया है डिलीट, तो ऐसे करें पता

अगर Whatsapp पर भेजा गया मैसेज किसी ने डिलीट कर दिया है और आपको जानना है कि उस मैसेज में लिखा क्या था। तो आप हमारे बताए इस आसान तरीके से ये पता लगा सकते हैं।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। ऐसा शायद ही कोई होगा जो WhatsApp का इस्तेमाल न सकता हो। इस इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप से लोगों को कई सारी सहूलियतें मिली हैं, जैसे किसी को तुरंत कोई टैक्ट या फिर वीडियो मैसेज भेजना हो। या फिर वीडियो कॉल करना हो। इसके अलावा WhatsApp के कई ऐसे हिंडन फीचर्स भी हैं, जिनके बारे में हो सकता है आपको जानकारी हो। हालांकि, WhatsApp ने अभी तक डिलीट किए गए मैसेज के बारे में पता लगाने का कोई भी फीचर पेश नहीं किया है। लेकिन अगर आप भी डिलीट किए गए मैसेज के बारे में जानन चाहते हैं, तो हम आपको एक तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप आसानी से ये पता लगा सकेंगे कि डिलीटेड मैसेज में क्या लिखा था।

इसके लिए आपको एक ऐप डाउनलोड करना होगा, जिसका नाम है WhatsRemoved+। इस ऐप के माध्यम से आप आसानी से जान सकते हैं कि डिलीट किए गए मैसेज में क्या लिखा था। इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि इसे अबतक 5 मिलियन यानी 50 लाख से भी अधिक लोग डाउनलोड कर चुके हैं।

कैसे करें WhatsRemoved+ का इस्तेमाल

  1. सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर जाएं और WhatsRemoved+ डाउनलोड करें। इसको बाद ऐप को ओपन करें। इसके बाद आपको यहां प्राइवेसी और डाटा से संबंधित जानकारी लिखा दिखाई देगी। आप चाहें, तो इसे पढ़कर Close Application पर टैप कर सकते हैं। लेकिन अगर आप आगे बढ़ना चाहते हैं, तो Terms and Conditions को Accept करें और आगे बढ़ें। आगे बढ़ने पर आपको एक और पॉप-अप दिखाई देगा। इसे भी Yes या फिर NO कर दें।
  2. अगर आप पॉप अप में Yes पर टैप करते हैं, तो आपके सामने नोटिफिकेशन एक्सेस का पेज खुल जाएगा। यहां आपको WhatsRemoved+ ऐप को नोटिफिकेशन का एक्सेस देना होगा। इसके करने के बाद एक और पॉप अप आएगा, इसे Allow यानी इसके लिए हामी भरने का।
  3. ये सब हो जाने के बाद वापस से ऐप पर जाएं। यहां पर आपको ऐप्स सेलेक्ट करने के बारे में पूछा जाएगा। इसमें आप किसी भी ऐप को सेलेक्ट कर सकते हैं, लेकिन अगर आपको WhatsApp के डिलीडेट मैसेज के बारे में जानना हैं, तो आप WhatsApp पर टिक कर नेक्ट पर टैप करें। ऐसा करने के बाद आपको एक और पेज दिखाई देगा। जिसमें आपको दो विकल्प दिए जाएंगे, Save Files या Do not save files। इसमें आपको Save Files सेलेक्ट करना होगा।
  4. इस ऐप में आपको दो विकल्प और दिखेंगे। एक Detected और दूसरा WhatsApp। इसमें Detected में आपको डिलीटेड मैसेज का नोटिफिकेशन मिल जाएगा।
  5. अब अगर आपको WhatsApp पर भेजे गए किसी डिलीट मैसेज के बारे में जानना हो, तो उसमें क्या लिखा था, वो आपको यहां दिख जाएगा। हालांकि, इस ऐप पर जब हमने इस्तेमाल किया, तो हमें सिर्फ आज की ही डिटेल्स मिलीं। पहले की तारीख की कोई भी डिटेल्स उपलब्ध नहीं हुईं।
यह भी पढ़ें: जानें- एक फोन में दो WhatsApp अकाउंट चलाने का आसान तरीका, हैरान रह जाएंगे आप इस ट्रिक से कोई नहीं जान पाएगा.. Whats app मैसेज आपने पढ़ा कि नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget