एक्सप्लोरर

यूं ही नहीं कोई सपना चौधरी बन जाता, जानें- सपना की जिंदगी के अनसुने पहलू

सपना की लाइफ आसान कभी नहीं रही। संघर्ष के रास्ते पर चलते हुए सपना ने अपने हौसले को और मजबूत किया। जिंदगी में कैसा भी वक्त आया हो सपना ने कभी हार नहीं मानी।

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) आज जिस मुकाम पर हैं वो किसी के लिए भी सपना है। सपना को आगे बढ़ते हुए हम सबने देखा है। एक छोटे से शहर से सपना के सफर की शुरुआत होती है और आज वो मायानगरी में भी अपने कदम जमा चुकी हैं। सपना कोई सिंगर नहीं है और न ही उनके पास अदाकारी की कोई विरासत है लेकिन फिर भी सपना के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। सपना की लाइफ में सोशल मीडिया का रोल सबसे अहम रहा है और शायद इसी सोशल मीडिया की वजह से आज सपना भारत ही नहीं बल्कि देश भी बाहर भी अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुई हैं।

नहीं मानी हार

सपना की लाइफ आसान कभी नहीं रही। संघर्ष के रास्ते पर चलते हुए सपना ने अपने हौसले को और मजबूत किया। जिंदगी में कैसा भी वक्त आया हो सपना ने कभी हार नहीं मानी। आज सफलता के जिस मुकाम पर सपना हैं उसे देखकर कई कलाकार प्रेरित होते हैं। कलाकार ही नहीं आम लोग भी सपना की लाइफ को देखकर उनके जैसा बनना चाहते हैं। सपना के संघर्ष की कहानी शायद कम लोग ही जानते हैं। हम आपको सपना की जिंदगी अनसुने पहलू बताएंगे। हम आपको ये भी बताएंगे कि...यूं ही कोई सपना नहीं बन जाता।

यूं ही नहीं कोई सपना चौधरी बन जाता, जानें- सपना की जिंदगी के अनसुने पहलू

संभाली घर की जिम्मेदारी

सपना चौधरी का जन्म 25 दिसंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक में हुआ था। बचपन में ही उनके पिता का निधन हो गया था। पिता की मौत के बाद परिवार के सामने गंभीर संकट आ गया। सपना ने हार नहीं मानी और छोटी सी उम्र में घर की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली। घर का खर्चा चलाने के लिए बारह वर्ष की उम्र में सपना ने स्टेज पर डांस करना शुरू कर दिया। सपना का डांस लोगों को पसंद आने लगा और उनके घर का खर्च भी पूरा होता रहा। पहले तो सबकुछ ऐसा ही रहा लेकिन बाद में सपना को पहला बड़ा ब्रेक अपने एलबम 'सॉलिड बॉडी' से मिला। सपना की लोकप्रियता धीरे-धीरे बढ़ती जा रही थी लेकिन इस बीच उनकी पढ़ाई-लिखाई पर एक तरह से ब्रेक लग गया।

यूं ही नहीं कोई सपना चौधरी बन जाता, जानें- सपना की जिंदगी के अनसुने पहलू

पर्सनल लाइफ के बारे में नहीं की बात

सपना चौधरी खूबसूरती और ग्लैमरस लुक के मामले में किसी बॉलिवुड ऐक्ट्रेस से पीछे नहीं हैं। सपना ने अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा ही छिपाकर रखा है। सपना की पर्सनल लाइफ के बारे में लोग उतना ही जानते हैं जितना सपना लोगों को बताना चाहती हैं। लोग तो यह भी नहीं जानते हैं कि उनका कोई बॉयफ्रेंड है या नहीं और यह भी नहीं कि वह सिंगल हैं या शादीशुदा। खुद सपना ने भी कभी अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर किसी से बात नहीं की।

यूं ही नहीं कोई सपना चौधरी बन जाता, जानें- सपना की जिंदगी के अनसुने पहलू

जानें- सपना का असली नाम

बता दें कि बेहद कम लोग सपना चौधरी के असली नाम के बारे में जानते हैं। सपना चौधरी का असली नाम सुष्मिता है, जो उन्हें उनकी आंटी ने दिया था। उनकी आंटी को ऐक्ट्रेस सुष्मिता सेन काफी पसंद थीं और उन्हीं के नाम पर सपना का नाम सुष्मिता रख दिया गया। हालांकि सपना की मां को उनका नाम पसंद नहीं था, इसलिए स्कूल में ऐडमिशन कराने के दौरान उन्होंने सपना नाम रखवा दिया। वहीं सपना का सरनेम भी चौधरी नहीं बल्कि अत्री है। चौधरी सरनेम सपना को उनके फैंस ने दिया है।

यूं ही नहीं कोई सपना चौधरी बन जाता, जानें- सपना की जिंदगी के अनसुने पहलू

जीती हैं लग्‍जरी लाइफ

शोहरत की बुलंदी पर पहुंची सपना आज बेहद लग्‍जरी लाइफ जीती हैं। उनके पास ऑडी और फॉर्च्यूनर जैसी शानदार कारों की रेंज है। साथ ही वह बाउंसर भी साथ लेकर चलती हैं। आज वह द‍िल्‍ली के नजफगढ़ में करोड़ों रुपये के बंगले में रहती हैं। इसके साथ ही यह भी बता दें कि वह किसी भी शहर में परफॉर्मेंस के दौरान सुरक्षा पर भारी रकम खर्च करती हैं। सपना चौधरी के आसपास करीब छह बॉडीगार्ड सुरक्षा देते हैं वहीं चीफ बॉडीगार्ड सफारी सूट में उसके साथ स्टेज पर मौजूद रहता है।

यूं ही नहीं कोई सपना चौधरी बन जाता, जानें- सपना की जिंदगी के अनसुने पहलू

रिएलिटी शो बिग बॉस से मिली नई पहचान

रिएलिटी शो बिग बॉस से सपना चौधरी को अपार सफलता मिली। सपना टीवी के जरिए हर घर तक पहुंच गईं। यहीं से उनके करियर ने एक नई उड़ान भी मिली। इसके बाद उनके कई सोलो एल्बम रिलीज हुए, जिनसे सपना चौधरी के प्रशंसकों की संख्या बढ़ने लगी। वर्ष 2018 में वह भारत में सर्च होने वाली टॉप सेलेब्रिटीज की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहीं थीं। आज फेसबुक पर सपना के 30 लाख से अधिक और इंस्टाग्राम पर लगभग 20 लाख फॉलोअर हैं। बिग बॉस के घर कुछ वक्त बिताने के बाद जब सपना चौधरी बाहर निकलीं तो वह बिल्कुल ही बदल चुकी थीं। वह लोक कलाकार जो पारंपरिक परिधानों में दिखती थी, वह आज वेस्टर्न आउटफिट में भी नजर आती है।

यूं ही नहीं कोई सपना चौधरी बन जाता, जानें- सपना की जिंदगी के अनसुने पहलू

जब आया बुरा दौर

सपना जो गाने गाती हैं उन्हें हरियाणवी लोकगीत 'रागिनी' के नाम से जाना जाता है। वो 'वीरे दी वेडिंग' और 'नानू की जानू' जैसी कुछ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। एक वक्त था जब सपना रोज आने वाले भद्दे और आपत्तिजनक मैसेज और कमेंट्स से तंग आकर खुदकुशी करना चाहती थीं। ये सब तब हुआ जब साल 2016 में सपना पर अपने एक गाने में दलित विरोधी शब्द इस्तेमाल करने का आरोप लगा और गुरुग्राम में उनके खिलाफ एससी/एसटी ऐक्ट के तहत केस भी दर्ज हुआ। हालांकि बाद में मामला शांत हुआ और उन्हें बचा लिया गया।

यूं ही नहीं कोई सपना चौधरी बन जाता, जानें- सपना की जिंदगी के अनसुने पहलू

किसी स्टार से कम नहीं हैं सपना

फिलहाल सपना सफल हैं और लाखों लोग उनको चाहते हैं। वक्त के साथ-साथ उनकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ती जा रही है। सपना अब हरियाणा से बाहर राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार जैसे प्रदेशों के लोगों के दिलों पर राज करने लगी हैं। सपना की एक झलक पाने के लिए लाखों का हुजूम जमा हो जाता है। सपना चौधरी अब किसी स्टार से कम नहीं हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
पप्पू यादव के हमलावर को मिला ग्रामीणों का समर्थन, बोले- 'हैप्पी हमारा भाई'
पप्पू यादव के हमलावर को मिला ग्रामीणों का समर्थन, बोले- 'हैप्पी हमारा भाई'
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
Embed widget