एक्सप्लोरर

जर्जर यूपी: लाखों रुपए खर्च होने के बाद भी खस्ताहाल है मुक्तिधाम, हकीकत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

मुक्तिधाम के निर्माण में लाखों रुपए खर्च हो चुके हैं लेकिन अब तक कार्य पूरा नहीं हुआ है. मुक्ति धाम में लगे शेड से कई सीमेंट के स्लैब के गायब हैं तो कई टूट गए हैं. गेट अधूरा पड़ा है, सिर्फ सरिए का ढांचा ही गेट के नाम पर दिख रहा है.

सिद्धार्थनगर: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में बने मुक्तिधामों की हालात बेहतर नहीं है. यूं तो मुक्तिधामों का निर्माण श्मशान घाटों पर अंत्येष्ठि के समय आने वाले लोगों को बैठने के लिए कराया जाता है लेकिन ये इन मुक्तिधामों से कहीं न कहीं घोटालों की बड़ी फेहरिस्त भी लिखी जाती है. तो चलिए आपको बताते हैं जिले के बांसी नगरपालिका की तरफ से राप्ती नदी के तट पर बनाए जा रहे ऐसे ही एक मुक्तिधाम की हकीकत.

पूरा नहीं हुआ मुक्तिधाम का निर्माण कार्य बांसी नगरपालिका की तरफ से पालिका क्षेत्र में पड़ने वाली राप्ती नदी के तट पर श्मशान घाट पर एक मुक्तिधाम का शिलान्यास 2007 हुआ था. उसके बाद 2016 से ही ये मुक्तिधाम बन रहा है. इसके निर्माण में अब तक लाखों रुपए भी खर्च हो चुके हैं लेकिन अब तक इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है. मुक्ति धाम में लगे शेड से कई सीमेंट के स्लैब के गायब हैं तो कई टूट गए हैं. गेट अधूरा पड़ा है, सिर्फ सरिए का ढांचा ही गेट के नाम पर दिख रहा है.

डरने लगे हैं लोग मुक्तिधाम में दो कमरों का भी निर्माण किया गया है जो अधूरा है. एक कमरे को देखकर तो ऐसा लगता है जैसे इसका निर्माण शराब अड्डे के लिए हो रहा है. इस कमरे में बीयर, अंग्रेजी शराब की बोतलों के साथ देशी शराब की बोतलें पड़ी मिलीं. अंतेष्टि के समय यहां आने वाले लोग इसके नीचे खड़े होने से कतराते हैं, इसका मुख्य कारण ये है कि कहीं कोई घटना गाजियाबाद की तरह यहां भी न हो जाए.

जांच की मांग नगरपालिका के सभासद भी इस मुक्तिधाम को घोटाले का मुक्ति धाम बता रहे हैं. सभासद कह रहे है कि 2007 में शिलान्यास होने के बाद 2016 से इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ जो अब तक पूरा नहीं हो सका है. क्या ये बड़े घोटाले की तैयारी का नतीजा है. मुक्तिधाम के निर्माण में लाखों रुपया खर्च किया गया है लेकिन इसकी हालात देखकर ऐसा लगता है कि पैसा सिर्फ कागजों पर ही खर्च हुआ है. मुक्तिधाम के नाम पर पैसा डकारने का काम हुआ है. सभासद इसकी जांच जिलाअधिकारी से कराने की मांग की है.

उपजिलाधिकारी ने लगाई फटकार वहीं, गाजियाबाद की घटना के बाद उपजिलाधिकारी बांसी जग प्रवेश ने भी इस मुक्तिधाम का निरीक्षण किया है. अधिकारी ने इसकी हालात को देखकर जिम्मेदारों को फटकार भी लगाई है. उपजिलाधिकारी ने बताया कि सीमेंट के टूटे स्लैब को बदलवाने और अधूरे पड़े काम को जल्द से जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया है. रही बात घोटाले की तो, ये जांच का विषय है.

ये भी पढ़ें:

जर्जर यूपी: खस्ताहाल इमारतों में रहने को मजबूर पुलिसकर्मी, कहीं उखड़ी छत.. कहीं निकल रहा प्लास्टर

पीएम मोदी से मिलने पहुंचे CM योगी, संगठन और कैबिनेट विस्तार पर चर्चा की संभावना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता
CM योगी के हनुमानगढ़ी में नमाज वाले बयान पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- देश किसी एक धर्म...
CM योगी के हनुमानगढ़ी में नमाज वाले बयान पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- देश किसी एक धर्म...
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget