एक्सप्लोरर

सुन्दर एवं मीठा बोलने वाले होते हैं रोहिणी नक्षत्र के लोग, भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा है खास रिश्ता

रोहिणी नक्षत्र के लोग काफी कल्पनाशील होते हैं। इस नक्षत्र का स्वामी चंद्रमा होता है। रोहिणी नक्षत्र के देवता ब्रह्मा हैं और ब्रह्मा प्रकृति के क्रिएटर हैं। हिणी नक्षत्र का संबंध कृषि और सभ्यता के विकास से भी जोड़ा जाता है। इस नक्षत्र के लोग चंचल स्वभाव के होते हैं और स्थायित्व इन्हें रास नहीं आता।

पंडित शशिशेखर त्रिपाठी 

रोहिणी नक्षत्र को चंद्रमा की अमृत शक्ति का बीज माना जाता है। यह नक्षत्र चार तारों से मिलकर बनता है। ऋषियों ने रोहिणी को विशेष सम्मान दिया है और रोहिणी नक्षत्र में प्रजापति ब्रह्मा का वास मानते हैं। उनके तारों की आकृति बैलगाड़ी की आकृति की तरह होती हैं और रोहन शब्द का प्रयोग सवारी करने से होता है। रोहन शब्द का अर्थ वृद्धि विकास उच्चताप पाना होता है। रोहिणी का शाब्दिक अर्थ लाल गाय है। रोहिणी नक्षत्र के देवता ब्रह्मा होते हैं। रोहिणी नक्षत्र वृष राशि में होते हैं। इसलिए वृष राशि वालों का रोहिणी नक्षत्र हो सकता है। भगवान श्रीकृष्ण का नक्षत्र भी रोहिणी था।

रोहिणी नक्षत्र के लोग काफी कल्पनाशील होते हैं। इस नक्षत्र का स्वामी चंद्रमा होता है। रोहिणी नक्षत्र के देवता ब्रह्मा हैं और ब्रह्मा प्रकृति के क्रिएटर हैं। अब प्रकृति इतनी सुंदर है तो आप ब्रह्मा के गुणों स्वतः ही समझ गए होंगे। रोहिणी नक्षत्र का संबंध कृषि और सभ्यता के विकास से भी जोड़ा जाता है। इस नक्षत्र के लोग चंचल स्वभाव के होते हैं और स्थायित्व इन्हें रास नहीं आता। इनकी सबसे बड़ी कमी यह होती है कि ये कभी एक ही मुद्दे या राय पर कायम नहीं रहते। ये लोग स्वभाव से काफी मिलनसार होते हैं। चलिए अब इस नक्षत्र में जो लोग जन्म लेते हैं उनके गुणों के विषय में प्रकाश डालते हैं।

सुन्दर एवं मीठा बोलने वाले होते हैं रोहिणी नक्षत्र के लोग, भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा है खास रिश्ता

गुण

रोहिणी नक्षत्र में जन्मा व्यक्ति प्रकृति प्रेमी और प्रकृति का पुजारी होता है। पर्यावरण को लेकर यह बहुत ही संवेदनशील होता है।

रोहिणी नक्षत्र वालों की आंखें सुंदर होती हैं।

रोहिणी नक्षत्र में जन्मे जातक सुन्दर एवं मीठा बोलने वाले होते हैं। रोहिणी नक्षत्र वाले व्यक्ति रोमांटिक होते हैं।

रोहिणी नक्षत्र वाले दिल से काम ज्यादा करते हैं और इसीलिए यह बहुत जल्दी लोगों पर विश्वास कर लेते हैं।

रोहिणी नक्षत्र वाले कल्पनाशील होते हैं और सृजनात्मक प्रकृति के होते हैं। नई-नई चीजों को ईजाद कर सकतं हैं।

रोहिणी नक्षत्र वालों में एक खास बात और होती है कि यह अगर किसी प्रोजेक्ट से जुड़ जाएं तो उसकी कमियों को खोजकर उसका समाधान करते हुए उस प्रोजेक्ट को बहुत ही नियम से और संतुलित होकर बहुत अच्छे परिणाम दिलाने की क्षमता रखते हैं।

घर और कार्य क्षेत्र में व्यवस्थित रहना ही पसंद करते हैं। गन्दगी से नफरत है।

स्वभाव से कोमल और सौन्दर्य के प्रति लगाव आपके प्रमुख गुणों में से एक है।

सावधानियां

रोहिणी नक्षत्र वाले व्यक्ति को जल्दी किसी पर विश्वास नहीं करना चाहिए। ऑफिस के लोगों को अपनी गुड बुक में बिना जांचे परखे शामिल नहीं करना चाहिए।

ऐसे व्यक्तियों को इमोशनल बैल्कमेलिंग से बचना चाहिए।

कोई भी कार्य भावना में बहकर नहीं करना चाहिए अन्यथा बाद में परिणाम ठीक नहीं होते हैं।

सुन्दर एवं मीठा बोलने वाले होते हैं रोहिणी नक्षत्र के लोग, भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा है खास रिश्ता

कैसे पढ़ाएं पावर

रोहिणी नक्षत्र वालों के प्रकृति प्रेम का पूर्ण लाभ लेना चाहिए। ब्रह्मा देवता होने के कारण प्रकृति के अनुरूप कार्य करना इनके लिए सर्वश्रेष्ठ होता है। इनके लिए शुभ वनस्पति जामुन है। जिसका पौराणिक नाम जम्बु है। जामुन बहुत ही सरलता से उगने वाला वृक्ष है। साथ ही सभी जगह पाया जाता है। जामुन का फल बहुत ही लाभकारी होता है और साथ ही गणपति को भी प्रिय है इसीलिए श्लोक है जम्बु फल भक्षणम्। यह मधुमेह की श्रेष्ठ औषधि होती है। यही नहीं जामुन का सिरका भी अति लाभकारी होता है। कुल मिलाकर रोहिणी नक्षत्र वाले व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक जामुन के पेड़ लगाने चाहिए। इसके साथ ही जामुन के पेड़ की सेवा भी निरंतर करते रहें। जामुन के पौधे उपहार में दे सकते हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामनगरी अयोध्या में टीम इंडिया की जीत के लिए यज्ञ, IND vs NZ फाइनल से पहले विशेष अनुष्ठान
रामनगरी अयोध्या में टीम इंडिया की जीत के लिए यज्ञ, IND vs NZ फाइनल से पहले विशेष अनुष्ठान
गोरखपुर: 17वां रोजा मुकम्मल, रमजान का दूसरा अशरा खत्म होने के करीब, तीसरे की तैयारी शुरू
गोरखपुर: 17वां रोजा मुकम्मल, रमजान का दूसरा अशरा खत्म होने के करीब, तीसरे की तैयारी शुरू
UP News: 'अति-दुर्भाग्यपूर्ण! वे आदिवासी समाज...' राष्ट्रपति मुर्मू प्रोटोकॉल विवाद पर मायावती की एंट्री
'अति-दुर्भाग्यपूर्ण! वे आदिवासी समाज...' राष्ट्रपति मुर्मू प्रोटोकॉल विवाद पर मायावती की एंट्री
UP News: 'यह बनावट है...', आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमले के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया
'यह बनावट है...', आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमले के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर क्या कह रहा फलोदी सट्टा बाजार, भारत न्यूज़ीलैंड में किसका पलड़ा भारी?
वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर क्या कह रहा फलोदी सट्टा बाजार, भारत-न्यूजीलैंड में से किसका पलड़ा भारी?
Punjab Budget 2026: पंजाब की महिलओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
पंजाब की महिलओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
टी20 वर्ल्ड कप में परफॉर्म करने के लिए एक्साइटेड हैं सिंगर फाल्गुनी पाठक, बोलीं- दो रातों से नहीं सोई हूं
टी20 वर्ल्ड कप में परफॉर्म करने के लिए एक्साइटेड हैं सिंगर फाल्गुनी पाठक, बोलीं- दो रातों से नहीं सोई हूं
Kuwait Oil Cut: कुवैत के फैसले से पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन! ईरान युद्ध के बीच ऐसा क्या हुआ कि परेशान हो गए शहबाज?
कुवैत के फैसले से पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन! ऐसा क्या हुआ कि परेशान हो गए शहबाज?
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
West Bengal: राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
ICAI CA 2026: CA फाउंडेशन और इंटर नतीजे जारी, यहां देखें अपना ऑनलाइन स्कोरकार्ड तुरंत
ICAI CA फाउंडेशन और इंटर नतीजे जारी, यहां देखें अपना ऑनलाइन स्कोरकार्ड तुरंत
Human Lifespan 150 Years: क्या 150 साल तक जिंदा रह सकता है इंसान? इस रिसर्च के बाद शुरू हुई बहस
क्या 150 साल तक जिंदा रह सकता है इंसान? इस रिसर्च के बाद शुरू हुई बहस
Embed widget