एक्सप्लोरर

साहसी और निडर होते हैं अश्लेषा नक्षत्र के लोग, शेषनाग को माना गया है राजा

अश्लेषा नक्षत्र के तारा चक्र को सर्पराज वासुकी के सिर में स्थान मिला है इसका संबंध सर्प की कुंडली से है। यह सबको समेटने वाला सुंदर व आकर्षक व्यक्तित्व वाला होता है।

पंडित शशिशेखर त्रिपाठी 

अश्लेषा का अर्थ होता है आलिंगन करना। अश्लेषा नक्षत्र के समूह में 6 तारे हैं जो कि चक्राकार हैं। मतांतर से इसे सर्पाकार भी माना जाता है। अश्लेषा नक्षत्र के तारा चक्र को सर्पराज वासुकी के सिर में स्थान मिला है इसका संबंध सर्प की कुंडली से है। यह सबको समेटने वाला सुंदर व आकर्षक व्यक्तित्व वाला होता है।

सर्प को देवताओं का समिति और देवी शक्ति युक्त माना जाता है। भगवान विष्णु सर्प की शैय्या पर हैं। भगवान शंकर के आभूषण हैं सर्प। अश्लेषा नक्षत्र वंशानुगत गुणों व विशिष्ट क्षमताओं को भी प्रकट करता है। यह पूर्व जन्म के आधे अधूरे कार्यों को भी पूर्ण करने की भूमिका निभाता है। अश्लेषा नक्षत्र के देवता नागों के राजा शेषनाग को माना गया है।

राम के अनुज लक्ष्मण और कृष्ण के जेष्ठ भ्राता बलराम शेषनाग के ही अवतार हैं। विज्ञान जगत में तरंगे भी सर्पाकार रूप में ही चलती है। यह नक्षत्र कर्क राशि में पड़ता है इसलिए जिन लोगों की कर्क राशि है उनका यह नक्षत्र हो सकता है। नक्षत्र को जानने के बाद अब आपको बताते हैं कि अश्लेषा नक्षत्र में जिन लोगों का जन्म हुआ है उनके अंदर कौन से गुण विद्यमान होते हैं।

साहसी और निडर होते हैं अश्लेषा नक्षत्र के लोग, शेषनाग को माना गया है राजा

गुण

कांटे से कांटा निकलता है और विष ही विष की औषधि होती है। यानी यह लोग नकारात्मक ऊर्जा का सदुपयोग करने में बहुत माहिर होते हैं।

इस नक्षत्र के लोग साहसी और निडर होते हैं। कठिन से कठिन कार्य और चुनौती को लेने में पीछे नहीं हटते है।

इस नक्षत्र के लोग अपने शत्रुओं को बिल्कुल बर्बाद करके ही दम लेते हैं। या यूं कहें कि जो इनका शत्रु होता है उसका अहित करने के लिए यह किसी भी सीमा तक जा सकते हैं।

ऐसे लोग पुलिस, सेना या फिर जहां पर मारक क्षमताएं दिखानी हों वहां के लिए परफेक्ट होते हैं।

इस नक्षत्र में जन्मे व्यक्ति बहुत जल्दी लोगों से प्रभावित नहीं होते हैं। इनके अंदर आस्था भी कुछ कम होती है, या यूं कहें यह लोग बहुत प्रैक्टिकल जीवन जीते हैं।

ये लोग बहुत अधिक सिद्धांतों को लेकर नहीं चलते हैं। यह अपनी सुविधानुसार या देश काल परिस्थिति को देखते हुए अपने मार्ग को बदलते रहते हैं।

इस नक्षत्र के लोग दूसरों को महिमामंडित करने में माहिर होते हैं।

इस नक्षत्र के लोग उन प्रोफेशन में बहुत अच्छा काम करते हैं जिनमें जांच, कमियों को खोजना, प्रतिद्वंदियों को परास्त करने की रणनीति बनाना, सर्च ऑपरेशन आदि से संबंधित कार्य होते हैं।

सावधानियां

अश्लेषा नक्षत्र वालों को किसी का एहसान कभी नहीं भूलना चाहिए। इस बात को सदैव याद रखना चाहिए कि किस व्यक्ति ने किस परिस्थिति में मदद की थी। या यूं कहें कि विश्वासघात किसी से नहीं करना चाहिए।

इन लोगों को अपने पड़ोसियों के साथ संबंध बहुत मधुर रखने चाहिए क्योंकि अक्सर देखा गया है कि अश्लेषा नक्षत्र वाले व्यक्ति अपने पड़ोसियों को शत्रु मानने लगते हैं।

यदि इनको सोते से जगा दिया जाए तो यह अचानक चौंक कर उठते हैं और नाराज भी हो जाते हैं।

यदि इनके मन का काम ना हो तो ये बहुत जहर उगलने लगते हैं इसलिए अश्लेषा नक्षत्र वाले व्यक्ति को मधुर बोलना चाहिए।

साहसी और निडर होते हैं अश्लेषा नक्षत्र के लोग, शेषनाग को माना गया है राजा

कैसे बढ़ाएं पावर

अश्लेषा नक्षत्र वालों के लिए वनस्पति है- नागकेसर। यह असम के आर्द्र क्षेत्रों में अधिक पाई जाती है। इसकी लकड़ी कठोर और मजबूत होती है। इसका पौराणिक नाम नाग है। इसका आर्युवेद में बहुत अधिक उपयोग होता है। नागकेसर के लिए विशेष तरह के वातावरण की आवश्यकता होती है इसलिए इसे हर जगह लगना संभव नहीं है। इसका विकल्प है चमेली। अश्लेषा नक्षत्र के लोगों को चमेली के पौधे को लगाना चाहिए और प्रार्थना करनी चाहिए। चमेली को घरों में सामान्यता नहीं लगाया जाता है। इसके पीछे मान्यता यह है कि चमेली से सर्प आते हैं। चमेली के तेल में सिन्दूर मिलाकर श्री हनुमान जी को चोला चढ़ाया जाता है। चमेली का तेल पीड़ा नाशक होता है और कहा जाता है कि भरत जी के बाण लगने के कारण हनुमान जी के पैरों में पीड़ा रहती है और चमेली का तेल लगते ही वह समाप्त हो जाती है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सुरंगजीवी अब बाहर आने को मजबूर...', राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर RSS के बयान के भड़के अखिलेश यादव
'सुरंगजीवी अब बाहर आने को मजबूर...', राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर RSS के बयान के भड़के अखिलेश यादव
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
बदरी-केदार मंदिर के दान में गबन! आरोपों पर BKTC चेयरमैन हेमंत द्विवेदी का आया बयान
बदरी-केदार मंदिर के दान में गबन! आरोपों पर BKTC चेयरमैन हेमंत द्विवेदी का आया बयान
चंपत राय और अनिल राय का इस्तीफा होगा मंजूर? चढ़ावा चोरी मामले पर 6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक
चंपत राय और अनिल राय का इस्तीफा होगा मंजूर? 6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
PM Modi Inauguration: PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Old Trafford Cricket Ground Pitch Report: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे T20 में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
IND vs ENG 2nd T20 में कैसी रहेगी ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान की पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
Embed widget