एक्सप्लोरर

होली पर घर जाना होगा आसान, रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें- रूट और टाइमिंग

होली के दौरान भारी भीड़ के चलते ट्रेनों में टिकट मिलना काफी मुश्किल होता है। यात्रियों को इस परेशानी से बचाने के लिए भारतीय रेलवे होली के दौरान स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है।

होली का पर्व नजदीक है, ऐसे मौके पर हर कोई अपने घर जाना चाहता। घर जाने का प्लान बनाना अलग बात है लेकिन सच में घर पहुंच जाना आसान नहीं होता है क्योंकि होली के दौरान भारी भीड़ के चलते ट्रेनों में टिकट मिलना काफी मुश्किल होता है। यात्रियों को इस परेशानी से बचाने के लिए भारतीय रेलवे होली के दौरान कुछ स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। रेलवे ने आनंद विहार, वाराणसी, हजरत निजामुद्दीन, चंडीगढ़, नंगल डैम, बठिंडा व कटरा के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। सभी ट्रेनों में आरक्षण शुरू हो गया है। ट्रेनों में थर्ड एसी, स्लीपर व जनरल कोच लगाए जाएंगे।

गोरखपुर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर से आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेन चलाएगा। सीपीआरओ ने बताया कि 05015 गोरखपुर आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 6 व 11 मार्च को गोरखपुर से दोपहर तीन बजे चलकर खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा होकर लखनऊ पहुंचेगी। यहां से रात 8.40 बजे चलकर अगली शाम छह बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में 05016 आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल 7 व 12 मार्च को आनंद विहार से रात 8 बजे चलकर शाम 6.25 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से रवाना होकर रात 11.40 बजे गोरखपुर पहुंच जाएगी। ट्रेन में जनरल के छह, स्लीपर के आठ, थर्ड एसी के तीन, सेकेंड एसी का एक कोच होगा।

होली पर घर जाना होगा आसान, रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें- रूट और टाइमिंग

छपरा-दिल्ली स्पेशल ट्रेन छपरा से दिल्ली के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलेगी। 05101 छपरा दिल्ली स्पेशल 8 व 15 मार्च को छपरा से शाम 4 बजे चलकर बलिया, मऊ, मुहम्मदाबाद, आजमगढ़, खोरासन रोड, शाहगंज होते हुए देर रात 2.35 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से चलकर दोपहर 12.40 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी। वापसी में 05102 दिल्ली छपरा स्पेशल ट्रेन 9 व 16 मार्च को दिल्ली से दोपहर 2 बजे चलकर रात 12.05 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

होली पर घर जाना होगा आसान, रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें- रूट और टाइमिंग

इस रूट भी चलेगी ट्रेन उत्तर मध्य रेलवे के झांसी-कानपुर सेंट्रल रेलवे सेक्शन पर नॉन इंटरलॉकिंग के काम के चलते ग्वालियर बरौनी मेल, गोरखपुर पनवेल समेत कई ट्रेनों को बदले हुए रूट यानी इटावा के रास्ते गुजारा जाएगा। सीपीआरओ ने बताया कि 23 फरवरी से 5 मार्च तक पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस बदले हुए रूट झांसी, ग्वालियर, भिंड, इटावा, कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। वहीं 26 फरवरी व 4 मार्च को एलटीटी गोरखपुर एक्सप्रेस (15064) भी इसी रूट से लखनऊ पहुंचेगी।

23 फरवरी से 4 मार्च तक ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस (11124) ग्वालियर, भिंड, इटावा, कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी। वहीं इन्हीं तारीखों में बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस (11123) कानपुर से उरई रेलखंड पर नहीं चलेगी। इसे कानपुर से इटावा व भिंड होकर ग्वालियर तक ले जाया जाएगा।

2 मार्च को गोरखपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस (15015) इटावा, भिंड, ग्वालियर के रास्ते चलेगी और दो मार्च को ही बरौनी एर्नाकुलम एक्सप्रेस (12521) भी बदले हुए रूट से चलेगी। 4 मार्च को गोरखपुर से चलने वाली गोरखपुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस (12589) दो घंटे देरी से संचालित की जाएगी। ट्रेन इस दौरान गोरखपुर स्टेशन पर ही रुकी रहेगी।

होली पर घर जाना होगा आसान, रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें- रूट और टाइमिंग

वैष्णो देवी कटरा-वाराणसी स्पेशल ट्रेन वैष्णो देवी कटरा-वाराणसी होली स्पेशल (04612) 1 मार्च से 08 मार्च तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। कटरा से ट्रेन रात 23.30 बजे रवाना होकर लखनऊ रात 21.30 बजे और तड़के 3.05 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वाराणसी से 04611 वैष्णो देवी कटरा स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को 3 मार्च से 10 मार्च तक चलेगी। वाराणसी से सुबह 6.00 छूटकर लखनऊ दोपहर 12.20 बजे और अगले दिन सुबह 09.05 बजे कटरा पहुंचेगी।

होली पर घर जाना होगा आसान, रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें- रूट और टाइमिंग

नई दिल्ली-वाराणसी होली स्पेशल ट्रेन रेलवे नई दिल्ली से वाराणसी के लिए भी होली स्पेशल ट्रेन चलाएगा। नई दिल्ली-वाराणसी होली स्पेशल (04074) 3 से 10 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को दोपहर 15.30 बजे चलेगी। ट्रेन रात 01.30 बजे लखनऊ और सुबह 07.00 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में वाराणसी-नई दिल्ली होली स्पेशल (04073) 4 से 11 मार्च तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार व रविवार को सुबह 9.50 बजे छूटेगी। ट्रेन लखनऊ शाम 16.05 बजे आकर 16.15 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होकर रात 01.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादूनः लोकभवन कूच मामले में FIR, हरीश रावत सहित 30 लोगों के नाम
देहरादूनः लोकभवन कूच मामले में FIR, हरीश रावत सहित 30 लोगों के नाम
रक्षामंत्री के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, 'विपक्ष से सवाल तो पूछ रहे हैं लेकिन...'
रक्षामंत्री के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, 'विपक्ष से सवाल तो पूछ रहे हैं लेकिन...'
आगरा: जानवरों की आवाज निकालकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 6 अरेस्ट
आगरा: जानवरों की आवाज निकालकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 6 अरेस्ट
'सपा ने पूंजीवाद-परिवारवाद को दी प्राथमिकता', अखिलेश पर राजभर का हमला
'सपा ने पूंजीवाद-परिवारवाद को दी प्राथमिकता', अखिलेश पर राजभर का हमला

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget