एक्सप्लोरर

डिटेल में जानें कैसा होगा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कानपुर दौरा, चप्पे-चप्पे पर होगी सुरक्षा

18 साल बाद भारत के कोई राष्ट्रपति ट्रेन यात्रा करने जा रहे हैं. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पद संभालने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव परौंख आ रहे हैं. राष्ट्रपति की सुरक्षा चार स्तरीय होगी. स्वास्थ्य महकमे को भी अलर्ट किया गया है.

कानपुर: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पद संभालने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव परौंख आ रहे हैं. राष्ट्रपति प्रेसीडेंशियल ट्रेन से 25 जून को कानपुर पहुंचेंगे और 26 जून को शहर में पुराने परिचित लोगों से मिलेंगे. 27 जून को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हेलीकाप्टर से पैतृक गांव परौंख और पुखरायां कस्बा जाएंगे. अगर मौसम खराब रहा तो महामहिम विशेष ट्रेन से ही कानपुर देहात के रूरा या झींझक रेलवे स्टेशन तक जाएंगे. 

चार स्तरीय होगी होगी सुरक्षा
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कानपुर दौरे को लेकर चार स्तरीय सुरक्षा होगी. स्पेशल कमांडो के अलावा 10 जिलों की पुलिस फोर्स, आरपीएफ और जीआरपी को तैनात किया जाएगा. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा की पुख्ता तैयारियां की गई हैं. सेंट्रल रेलवे स्टेशन, सर्किट हाउस के अलावा अब एयरपोर्ट पर भी कमांड सेंटर बनाने का फैसला किया गया है. राष्ट्रपति की सुरक्षा में बाहरी घेरा पुलिस, पीएसी, जीआरपी और आरपीएफ का होगा. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने कमर कस ली है. 

विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 27 जून सुबह 9:20 बजे परौंख जाएंगे, वहां वो विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. 27 जून को करीब 3 बजे राष्ट्रपति पुखरायां से कानपुर के लिए रवाना होंगे. यहां रात्रि विश्राम के बाद 28 जून को सुबह 10:20 बजे प्रेसीडेंशियल ट्रेन से लखनऊ रवाना होंगे. कानपुर में राष्ट्रपति 60 घंटे से ज्यादा रहेंगे. लखनऊ से 29 जून को शाम 4:30 बजे एयरफोर्स के विमान से दिल्ली जाएंगे.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 
राष्ट्रपति के दौरे की व्यवस्था संभालने के लिए उनके साथ 42 अधिकारियों का दल आएगा. ये सभी राष्ट्रपति भवन और सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े शीर्ष अधिकारी होंगे.  इसके अलावा करीब 40-50 अफसरों का एक और दल होगा, जो सैलून में उनके साथ रहेगा और कुछ फ्लीट के तौर पर चलने वाली ट्रेन में रहेंगे. 

स्वास्थ्य महकमे को किया गया अलर्ट
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर स्वास्थ्य महकमे को भी अलर्ट किया गया है. इसके लिए मेडिकल कॉलेज में एक वार्ड और डॉक्टरों की टीम को आरक्षित रखा गया है. राष्ट्रपति के दौरे के समय 20 से ज्यादा एंबुलेंस आरक्षित रहेंगी, इन्हें अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं.

15 साल बाद राष्ट्रपति ट्रेन यात्रा करने जा रहे हैं
18 साल बाद भारत के राष्ट्रपति ट्रेन यात्रा करने जा रहे हैं, इससे पहले भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने दिल्ली से देहरादून की यात्रा ट्रेन सी की थी. उनसे पहले भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने ट्रेन से यात्रा करने का रिकॉर्ड बनाया था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में E-Scooty शोरूम में लगी आग, 20 स्कूटी जलीं; लाखों का नुकसान
महोबा में E-Scooty शोरूम में लगी आग, 20 स्कूटी जलीं; लाखों का नुकसान
पंत की जमीन वाली गुहार पर CM धामी ने दिया जवाब, कहा- 'आप उत्तराखंड के...'
पंत की जमीन वाली गुहार पर CM धामी ने दिया जवाब, कहा- 'आप उत्तराखंड के...'
सपा के समर्थन में खुलकर आई AIMIM, ओम प्रकाश राजभर को सुनाई खरी-खरी
सपा के समर्थन में खुलकर आई AIMIM, ओम प्रकाश राजभर को सुनाई खरी-खरी
'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर
'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget