एक्सप्लोरर

कृषि बिल पर जागरुकता के लिए बीजेपी कर रही किसान सम्मेलन,आंदोलन को बताया विपक्ष की साजिश

बीजेपी कृषि बिल को लेकर फैले भ्रम को दूर करने के लिए पूरे प्रदेश में किसान सम्मेलन कर रही है. किसान सम्मेलन कार्यक्रम के तहत लखनऊ से सटे बख्शी तालाब इलाके में भी इसका आयोजन किया गया. जिसमें यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री और गन्ना विभाग देख रहे सुरेश राणा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए

लखनऊः कृषि बिल को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है तो वहीं कृषि बिल पर फैले भ्रम को दूर करने के लिए बीजेपी पूरे प्रदेश में किसान सम्मेलन कर रही है. इसी कड़ी में लखनऊ के बक्शी तालाब इलाके में गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा ने किसान सम्मेलन को संबोधित किया. इस किसान सम्मेलन में अवध क्षेत्र में आने वाले 6 जिलों के सांसद और 37 विधायक भी शामिल हुए. सभी ने इस किसान आंदोलन को किसानों का आंदोलन ना होकर विपक्ष की साजिश करार दिया.

बीजेपी कर रही किसान सम्मेलन

बीजेपी के किसान सम्मेलन कार्यक्रम के तहत लखनऊ से सटे बख्शी तालाब इलाके में भी इसका आयोजन किया गया. जिसमें यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री और गन्ना विभाग देख रहे सुरेश राणा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए. कार्यक्रम में आसपास के जिलों से किसानों को बुलाया गया था. इतना ही नहीं इस में बीजेपी के अवध क्षेत्र में आने वाले 6 जिलों के सांसदों और इन जिलों के सभी विधायकों को भी बुलाया गया था.

विपक्ष पर लगाया आरोप

मंच से बीजेपी के सांसद और विधायक सभी ने एक सुर में किसान आंदोलन पर विपक्ष को हाईजैक करने का आरोप लगाया. कार्यक्रम में बोलते हुए बीजेपी के प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर तो यहां तक कह बैठे की किसानों के इस आंदोलन में कुछ भेड़िए किसान बनकर शामिल हो रहे हैं.

राहुल गांधी और केजरीवाल पर साधा निशाना

जेपीएस राठौर ने सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी और केजरीवाल पर भी निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों को क्रेडिट कार्ड क्या राहुल गांधी के पापा ने बनवा के दिया था. या फिर नीम कोटेड यूरिया क्या केजरीवाल के काका ने दिया था.

बिना मास्क के नजर आए नेता और लोग

इस बैठक में किसानों को भी बुलाया गया था, इसके अलावा पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल हुए. एक तरफ तो बीजेपी किसान सम्मेलन के जरिए किसानों को जागरूक कर रही है, लेकिन इस कार्यक्रम में जो लोग मौजूद रहे उनमें ज्यादातर बिना मास्क के ही नजर आएं. ऐसे में किसानों में जागरूकता फैलाने के लिए रखा गया कार्यक्रम कोरोना के खतरे के लिए लापरवाही का भी सबब बना. कार्यक्रम में शामिल कुछ विधायक और कुछ सांसद भी बिना मास्क के नजर आए.

किसान सम्मेलन के जरिए बीजेपी की कोशिश है कि पूरे प्रदेश में किसानों को जागरूक कर इस आंदोलन का जवाब दिया जाए और इसीलिए मुख्यमंत्री से लेकर सरकार के मंत्री प्रदेश अध्यक्ष तक सभी किसानों के साथ संवाद कर रहे हैं. बीजेपी की कोशिश है कि किसान संगठनों के इस आंदोलन का जवाब सम्मेलन से दिया जाए.

इसे भी पढ़ेंः संगठन में बदलाव की मांग करने वाले कई नाराज कांग्रेसी नेता कल करेंगे सोनिया से मुलाकात, जानिए कौन हैं बैठक के असली सूत्रधार

दिल्ली में ठंड ने कंपकंपाया, तापमान गिरकर 3.5 डिग्री पर आया, जानें- राजधानी में अचानक इतनी ठंड का कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रक्षाबंधन पर UP में चलेंगी एक्स्ट्रा बसें, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
रक्षाबंधन पर UP में चलेंगी एक्स्ट्रा बसें, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
'वंदेमातरम् के लिए इतने देर तक खड़ा रहना...' रामगोपाल यादव के बयान पर होगा विवाद?
'वंदेमातरम् के लिए इतने देर तक खड़ा रहना...' रामगोपाल यादव के बयान पर होगा विवाद?
UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- 'बिहार, महाराष्ट्र में देखा...'
UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- 'बिहार, महाराष्ट्र में देखा...'
मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget