एक्सप्लोरर

Khatauli Bypoll: मंत्री संजीव बालियान के बाहुबली वाले बयान पर भड़के रालोद प्रत्याशी मदन भैया, किया तीखा पलटवार

Khatauli By-Election 2022: रालोद उम्मीदवार मदन भैया ने का कि हमारे एफिडेविट में हम पर केवल 2 मुकदमे हैं. वो पहले अपने गिरेबां में देखें खुद उनके भाई पर कितने मुकदमें दर्ज है.

Khatauli By-Election 2022: उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जनपद की खतौली विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर नेताओ में जुबानी जंग छिड़ चुकी है. जहां एक तरफ केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान ने रालोद प्रत्याशी मदन भैया पर बाहुबली कहकर हमला बोला तो वहीं अब मदन भैया ने उन पर पलटवार कर दिया. मदन भैया ने कहा कि संजीव बालियान अपने गिरेबां में नहीं झांकते हैं उनके खुद के भाई पर कई मुकदमें चल रहे हैं. 

संजीव बालियान पर तीखा प्रहार

शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए रालोद प्रत्याशी मदन भैया ने केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान के बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि वो अपने गिरेबां में तो झांकते नहीं हैं, उनके खुद के भाई जिस पर अपहरण और कई तरीके के मुकदमे हैं उन्हें दूसरों पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है. ऐसे लोग हमारे पर सवाल उठाए ये आप खुद ही सोच सकते हैं.

मदन भैया ने कहा कि हमारी पार्टी किसानों, मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ रही है. उन्हें कैसे न्याय मिले, कैसे उन्हें आगे बढ़ाया जाए, किसानों को गन्ने का उचित समर्थन मूल्य मिले, समय पर मिले, खाद इतनी महंगी हो गई है उस खाद को कैसे कम दरों पर दिया जाए, बिजली की बढ़ती दिक्कतों को देखते हुए किसानों को बिजली मीटर क्यों लगाए जा रहे हैं. मजदूरों को कैसे मजदूरी मिले, बेरोजगारों को कैसे नौकरी मिले. हर जाति को उचित सम्मान मिले और भागीदारी मिले, यही हमारे, प्रदेश के और स्थानीय लोगों के मुद्दे हैं. 

'बाहुबली' को लेकर कही ये बात

मदन भैया ने कहा कि आप खुद ही बताईए क्या किसानों के बच्चों का बाहुबल होना बुरी बात है, क्या बीजेपी वाले चाहते हैं कि यह सब कुपोषण से मर जाए. इन्हें अच्छा पोषण न मिले इन्हें दूध दही ना मिले इन्हें घी न मिले. इनका मतलब है केवल बाहुबल बीजेपी के नेताओं में मिले. हम चाहते हैं कुपोषण खत्म हो अच्छा पोषण मिले अच्छा दूध दही मिले तभी किसानों के बच्चे बाहुबली बने, प्रधान बने, खिलाड़ी बने.

रालोद उम्मीदवार ने कहा कि हमारे एफिडेविट के अनुसार हम पर केवल 2 मुकदमे चल रहे हैं और हमारा एफिडेविट हमारा आईना है. साफ सी बात है उनको ज्यादा मालूम होगा क्योंकि ऐसा है वे अपने गिरेबान में तो नहीं सकते हैं. उनका भाई है राहुल कुटुंब जिन पर अपहरण के इतने मुकदमे चल रहे हैं वो आदमी हमारे लिए कहे आप स्वयं सोच सकते हैं.

जानिए क्या कहा था संजीव बालियान ने  

दरअसल गुरुवार को बीजेपी की एक जनसभा में केन्द्रीय मंत्री राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी मदन भैया पर तीखा प्रहार करते हुए कहा था कि ऐसे बाहुबली तो मुजफ्फरनगर की हर गलियों में मिलते हैं, जिन पर 50 मुकदमे, लूट, चोरी, डकैती और अपहरण के दर्ज हैं अगर इसे बाहुबली कहेंगो तो ऐसे लोगों के दिन लद चुके हैं.

ये भी पढ़ें- UP BJP अध्यक्ष के बाद अब राज्यपाल से अपर्णा यादव ने की मुलाकात, सियासी अटकलों का दौर शुरू 

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget