एक्सप्लोरर

Video: कार का दरवाजा खोल, लेटे नज़र आए पुलिसवाले अंकल, हाइवे पर स्टंट का वीडियो वायरल

Jhansi Viral Video: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक पुलिसकर्मी का खतरनाक स्टंट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. चलती कार का दरवाजा खोलकर वह पैर बाहर निकाल आराम से लेटे दिखे. देखिए वायरल वीडियो.

UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी हाईवे पर दौड़ती गाड़ी में खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है. पुलिसकर्मी ने चलती गाड़ी का अगला दरवाजा खोलकर पैर बाहर निकाल दिया और सीट पर इस तरह बैठ गया जैसे किसी स्टंट फिल्म की शूटिंग चल रही हो.

लोगों ने खाकी वर्दी पर उठाए सवाल

यह खतरनाक करतब न सिर्फ उसकी जान के लिए खतरा बन सकता था, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता था. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो को देखकर हैरानी जता रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि जब सुरक्षा देने वाली खाकी वर्दी खुद नियम तोड़ने लगे, तो आम जनता का क्या होगा?

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हाईवे पर तेज रफ्तार से चल रही गाड़ी में बैठे पुलिसकर्मी ने किसी भी ट्रैफिक नियम की परवाह किए बिना यह खतरनाक हरकत की.

प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इस पर नाराजगी जताई और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी राहगीर ने मोबाइल से रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद यह वायरल हो गया.

फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से इस वीडियो की जांच शुरू कर दी गई है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि स्टंट करने वाला पुलिसकर्मी कौन है और उस वक्त वह ड्यूटी पर था या नहीं. झांसी पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें-

Video: इतना गुस्सा! बोलेरो पर चढ़ शख्स ने कुल्हाड़ी से की जमकर तोड़फोड़, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ सिपाही सुसाइड मामले में महिला सिपाही पर FIR, प्रेम जाल में फंसाने का आरोप
लखनऊ सिपाही सुसाइड मामले में महिला सिपाही पर FIR, प्रेम जाल में फंसाने का आरोप
उत्तरकाशी जिला योजना 2026 के विरोध में यमुनोत्री विधायक, आंदोलन की दी चेतावनी
उत्तरकाशी जिला योजना 2026 के विरोध में यमुनोत्री विधायक, आंदोलन की दी चेतावनी
'राजनीति की ABCD नहीं जानते', अखिलेश-राहुल को अंकल बुलाने पर सपा का पलटवार
'राजनीति की ABCD नहीं जानते', अखिलेश-राहुल को अंकल बुलाने पर सपा का पलटवार
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget