एक्सप्लोरर

मुख्तार अंसारी को यूपी के बांदा जेल लाया गया, बैरक नंबर-16 होगा माफिया का नया ठिकाना

उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल से बांदा जेल ले आयी है. खबर के मुताबिक मुख्तार को अब 16 नंबर बैरक में रखा जाएगा. इस बैरक पर चारो तरफ से सीसीटीवी कैमरों के जरिए नजर रखी जाएगी.

बांदा: गैंगस्टर से नेता बने मऊ के बीएसपी विधायक मुख्तार अंसारी को यूपी पुलिस का काफिला पंजाब की रोपड़ जेल से बांदा जेल ले आया है. मुख्तार अंसारी बांदा जेल पहुंच चुके हैं और अब उन्हें 16 नंबर बैरक में रखा जाएगा.

 मुख्तार पहले भी रह चुके हैं इस बैरक में

बता दें, मंगलवार दोपहर पंजाब के रोपड़ जेल से मुख्तार को लेकर यूपी पुलिस का चला ये काफिला अब आखिरकार बांदा जेल पहुंच चुका है. लगातार चले इस काफिले को एक दो जगह रुकते हुए देखा गया. रोपड़ जेल से निकलने के बाद लगातार 6 घंटे तक ये काफिला चला और फिर जेवर पेट्रोल पंप पर रुका. इस दौरान मुख्तार की एंबुलेंस को चारो तरफ से पुलिसवालों ने बंदूक तानकर घेरा.

मुख्तार के बैरक में सीसीटीवी लगाए गए

मुख्तार का अब नया ठिकाना बांदा जेल की बैरक नंबर-15 होगा. जानकारी के मुताबिक, मुख्तार पहले भी इस बैरक में रह चुके हैं. वहीं, कारागार मंत्री जय कुमार ने इस मामले में बात करते हुए बताया कि मुख्तार को किसी भी तरीके की वीआईपी सुविधा नहीं दी जाएगी. वहीं, बांदा जेल में पहली बार ड्रोन कैमरे से निगरानी रखे जाने की बात सामने आ रही है. कहा जा रहा है कि बैरक नबंर-16 को पूरी तरह सीसीटीवी कैमरे से कवर किया गया है. इन लगे कैमरों के जरिए मुख्तार पर पूरी तरह नजर रखी जाएगी साथ ही उनके द्वारा हर गतिविधी पर अधिकारी निगरानी करेंगे.

इसके अलावा मुख्तार के बैरक और उसके सामने केवल वहीं जेल कर्मी जा सकेंगे जिन्होंने बॉडी वॉर्न कैमरा पहना होगा. साथ ही बताया जा रहा है कि इस मामले को देखते हुए बांदा जेल को 30 सुरक्षाकर्मी भी दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें.

तस्वीरें: साल के पहले नाइट कर्फ्यू की पहली रात, कैसी दिख रही है दिल्ली?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ अरेस्ट वारंट, संपत्ति जब्त करने का आदेश
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ अरेस्ट वारंट, संपत्ति जब्त करने का आदेश
UP MLC Chunav: वाराणसी में सपा के सामने कांग्रेस भी उतारेगी कैंडिडेट, किसे नुकसान?
UP MLC Chunav: वाराणसी में सपा के सामने कांग्रेस भी उतारेगी कैंडिडेट, किसे नुकसान?
पटना में पेट्रोलिंग कर रही महिला पुलिस से मारपीट, 1 आरोपी गिरफ्तार
पटना में पेट्रोलिंग कर रही महिला पुलिस से मारपीट, 1 आरोपी गिरफ्तार
जलालाबाद DSP दफ्तर पर फायरिंग: 3-4 बाइकों पर आए युवक, 2 गिरफ्तार
जलालाबाद DSP दफ्तर पर फायरिंग: 3-4 बाइकों पर आए युवक, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NCPI ने ज्ञानेश कुमार के लिए मांगा भारत रत्न तो भड़के सांसद यूसुफ पठान, 'मुर्शिदाबाद में लोग...'
NCPI ने ज्ञानेश कुमार के लिए मांगा भारत रत्न तो भड़के सांसद यूसुफ पठान, 'मुर्शिदाबाद में लोग...'
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ अरेस्ट वारंट, संपत्ति जब्त करने का आदेश
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ अरेस्ट वारंट, संपत्ति जब्त करने का आदेश
'निष्पक्ष रहने के लिए...', पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, क्या-क्या कहा?
'निष्पक्ष रहने के लिए...', पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, क्या-क्या कहा?
75 साल में पहली बार, भारत ने फाइनल में चैंपियन टीम को रौंदकर जीता गोल्ड
75 साल में पहली बार, भारत ने फाइनल में चैंपियन टीम को रौंदकर जीता गोल्ड
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
वोटर लिस्ट से कटे नाम क्या दोबारा जुड़ेंगे? EC का SIR हो चुके 20 राज्यों के लिए बड़ा कदम
वोटर लिस्ट से कटे नाम क्या दोबारा जुड़ेंगे? EC का SIR हो चुके 20 राज्यों के लिए बड़ा कदम
6 लाख तक लोन, सिर्फ 6 फीसदी ब्याज! किसानों के लिए CM योगी की खास योजना
6 लाख तक लोन, सिर्फ 6 फीसदी ब्याज! किसानों के लिए CM योगी की खास योजना
क्यों पेट्रोल कार से महंगी हैं डीजल कारें, किस चीज का एक्स्ट्रा पैसा लेती है कंपनी?
क्यों पेट्रोल कार से महंगी हैं डीजल कारें, किस चीज का एक्स्ट्रा पैसा लेती है कंपनी?
Embed widget