एक्सप्लोरर

आधार से जुड़ेगा वोटर कार्ड! केशव प्रसाद मौर्य बोले- सपा, कांग्रेस की वजह से...

Keshav Prasad Maurya: यूपी की डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विपक्षी दलों ने वोटों की राजनीति के चलते घुसपैठियों को बढ़ावा दिया, जिससे बड़ी संख्या में फर्जी मतदाताओं के नाम जोड़े गए. 

Keshav Prasad Maurya: भारत में चुनाव प्रणाली में पारदर्शिता बरतने के लिए चुनाव आयोग अब वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने पर विचार कर रहा है. इस संबंध में 18 मार्च को एक बैठक होनी है. जिसे लेकर अब यूपी की डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने वोटों की राजनीति के चलते घुसपैठियों को बढ़ावा दिया, जिसकी वजह से देश में बड़ी संख्या में फर्जी मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं. 

केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर चुनाव आयोग की इस पहल का स्वागत किया और कहा कि इससे चुनाव की प्रक्रिया पारदर्शी होगी. उन्होंने कहा- 'भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची को आधार से जोड़ने से फर्जी वोटिंग पर रोक लगेगी और चुनावी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी. 

कांग्रेस, सपा, राजद, तृणमूल कांग्रेस जैसे दलों ने वोट बैंक की राजनीति के लिए बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों तक को फर्जी मतदाता बनवाने का पाप किया इस वजह से देश के हर विधानसभा क्षेत्र में हजारों फर्जी नाम जोड़े गए हैं, जिन्हें जांचकर हटाना बेहद ज़रूरी है!.'

विपक्ष उठा रहा है वोटिंग में गड़बड़ी का मुद्दा
भारतीय चुनाव आयोग अब मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से जोड़ने की तैयारी कर रहा है. इसे लेकर मंगलवार को केंद्रीय गृह सचिव, विधायी विभाग के सचिव और UIDAI के सीईओ के साथ बैठक होने वाली है. चुनाव आयोग ने ये कदम ऐसे समय में उठाया है जब विपक्ष के द्वारा लगातार चुनाव में गड़बड़ियों को लेकर कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं.

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी चुनाव में फर्जी वोटिंग को लेकर सरकार पर सवाल उठाए थे, वहीं कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दल भी इसे लेकर सरकार को घेरने में जुटे हैं. तृणमूल कांग्रेस ने तो पश्चिम बंगाल में वोटर आईडी की डुप्लीकेट एंट्री को लेकर चिंता जाहिर की थी, जिसके बाद चुनाव आयोग ने तीन महीने में डुप्लीकेट वोटर एंट्री हटाने की घोषणा की है. 

2002 के दंगों पर पीएम मोदी की टिप्पणी से नाराज इमरान मसूद बोले - वो जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ना जानते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: उत्तर प्रदेश ने देश में बनाई विशेष पहचान, यूपी दूसरे स्थान पर
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: उत्तर प्रदेश ने देश में बनाई विशेष पहचान, यूपी दूसरे स्थान पर

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget