एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव को लेकर केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा दावा, मायावती और अखिलेश को लेकर कही ये बात

केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी में विकास की गंगा बहने का दावा करते हुए कहा कि बीजेपी 2022 का विधानसभा चुनाव और 2024 का आम चुनाव भी जीतेगी.

UP Assembly election 2022: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश में विकास की गंगा बहने का दावा करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश का 2022 में (प्रदेश में सत्ता में आने) का सपना मुंगेरीलाल के सपने जैसा होगा. इसके साथ ही मौर्य ने अखिलेश, कांग्रेस नेताओं राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये ट्विटर वाले नेता हैं और सिर्फ ट्विटर पर ही राजनीति करते हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना कॉल में सिर्फ बीजेपी कार्यकर्ता ही सड़क पर आम जनता की मदद के लिए नजर आए, जबकि विपक्षी दलों के सभी नेता गायब रहे.

मेरठ स्थित सर्किट हाउस से रविवार को मंडल के जिलों के लिए कई करोड़ रूपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने आये उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है. उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में राज्य के लिये ख़ज़ाने का मुंह खुल गया और यहां विकास की गंगा बह रही है.'' मौर्य ने रविवार को छह जिलों के लिए 377 करोड़, 64 लाख रुपये की 201 परियोजनाओं का लोकार्पण व 822 करोड़ 80 लाख रुपये की 179 परियोजनाओं के शिलान्यास किया.

अखिलेश और मायावती मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं- मौर्य

मौर्य ने आगामी विधानसभा चुनावों के संबंध में कहा, ''अखिलेश और मायावती मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं. हम विकास की बात करते है और वो जाति की बात करते है.'' उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव, गुंडों और माफियाओं के दम पर बीजेपी की जीत नहीं रोक पाएंगे और उनकी पार्टी 2022 का विधानसभा चुनाव और 2024 का आम चुनाव भी जीतेगी.

बता दें कि अप्रैल 2020 में हुए यूपी पंचायत चुनाव में सपा का प्रदर्शन अच्छा रहा था. ऐसे में अखिलेश यादव उत्साहित हैं और विधानसभा चुनाव में भी बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा कर रहे हैं. अखिलेश यादव ने पिछले दिनों एक ट्वीट कर कहा था कि महिला और युवाओं की एक नई राजनीति जन्म ले रही है और 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक क्रांति होगी. उधर, बहुजन समाज पार्टी ऐलान कर चुकी है कि वह यूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी.

यह भी पढ़ें-

यूपी विधानसभा चुनाव: युवाओं पर अधिक भरोसा दिखाने के मूड में BJP, इन विधायकों का कटेगा टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत
'लाल किले से झूठ नहीं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अखिलेश यादव
'लाल किले से झूठ नहीं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अखिलेश यादव
CM योगी के मंत्री के ‘राष्ट्रद्रोही’ वाले बयान पर सपा बोली- माफी मांगें
CM योगी के मंत्री के ‘राष्ट्रद्रोही’ वाले बयान पर सपा बोली- माफी मांगें
शहादत का सम्मान, STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र
शहादत का सम्मान, STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र

वीडियोज

51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget