एक्सप्लोरर

शिक्षक भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट जाएगी योगी सरकार? डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने दिया ये जवाब

UP News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा है कि अगर अखिलेश यादव दो धारी तलवार लेकर चलते हैं तो मैं चार धारी तलवार लेकर चलता हूं.

Keshav Prasad Maurya on UP Teacher Recruitment Case: प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी की 69000 शिक्षक भर्ती में इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच के फैसले का स्वागत किया है. हाई कोर्ट के फैसले पर पहली बार मीडिया में प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि कि सरकार फैसले की समीक्षा करेगी और अभ्यर्थियों को न्याय दिलाएगी.

वहीं हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सरकार के सुप्रीम कोर्ट जाने के सवाल पर उन्होंने कहा है कि इस पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी. लेकिन सरकार बच्चों के साथ अन्याय नहीं होने देगी. सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा शिक्षक भर्ती को उपचुनाव में मुद्दा बनाए जाने के सवाल पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि अखिलेश यादव का खेल खत्म हो चुका है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में झूठ बोलकर अखिलेश यादव ने अपनी पंचर साइकिल में हवा भर लिया था.

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अब साइकिल पंचर होगी, साइकिल नष्ट होगी और साइकिल सैफई जाएगी. केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा है कि अगर अखिलेश यादव दो धारी तलवार लेकर चलते हैं तो मैं चार धारी तलवार लेकर चलता हूं.

 सपा शासन में यूपी से लोग पलायन कर रहे थे- केशव प्रसाद मौर्य

कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हैवानियत के बाद हत्या किए जाने की घटना को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा है कि जिस तरह से सपा शासन काल में यूपी से लोग पलायन कर रहे थे उसी तरह से पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सरकार में पलायन करने को मजबूर हैं. डिप्टी सीएम ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में डॉक्टर सुरक्षित नहीं है, व्यापारी और महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं.

कोलकाता घटना पर क्या बोले डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो संकट है उसकी लड़ाई भाजपा की इकाई लड़ रही है. उन्होंने कहा कि महिला डॉक्टर के साथ जिस तरह की हैवानियत हुई है. इसकी सीबीआई जांच हो रही है. उन्होंने कहा है की जांच के बाद निश्चित तौर पर ऐसे दुराचारियों को कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए.

कानपुर रेल हादसे पर डिप्टी सीएम ने जताई चिंता

कानपुर रेल हादसे को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपनी चिंता जताई है. उन्होंने रेल हादसे पर दुख जताते हुए कहा है कि कोई भी हादसा दुखद होता है. उन्होंने कहा है कि भगवान की कृपा रही कि किसी तरह के जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ. उन्होंने कहा है कि ऐसे हादसे नहीं होने चाहिए.

सर्किट हाउस में पार्टी नेताओं से की मुलाकात

इस मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और उपचुनाव को लेकर भी उन्होंने कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का निर्देश दिया. इस बैठक में योगी सरकार के मंत्री राकेश सचान और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी मौजूद रहे. 

डिप्टी सीएम का उपचुनाव में बड़ी जीत का दावा

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में बड़ी जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा है कि जब भी यूपी में उप चुनाव घोषित होंगे बीजेपी सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी. इसीलिए भाजपा अपनी तैयारी में जुटी है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से संवाद में 2014 और 2017 का उत्साह नजर आ रहा है.

69000 शिक्षक भर्ती की नई मेरिट लिस्ट पर मंथन शुरू? CM योगी आदित्यनाथ ने बुलाई बड़ी बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget