एक्सप्लोरर

Swami Prasad Maurya Remarks: 'वे अखिलेश यादव की स्क्रिप्ट पढ़ते हैं', स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले डिप्टी सीएम

Swami Prasad Maurya News: समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने देवी लक्ष्मी को लेकर टिप्पणी की थी. जिसके बाद से उनकी आलोचना की जा रही है.

Swami Prasad Maurya Remarks: श्रीरामचरित मानस और बद्रीनाथ पर अपनी विवादित टिप्पणियों से सुर्खियों में रहे समाजवादी पार्टी (सपा) के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य अब देवी लक्ष्मी पर तंज करके विवाद से घिर गये हैं. इस मामले को लेकर बीजेपी नेताओं और हिंदू धर्मगुरुओं ने उनकी आलोचना करते हुए जोरदार हमला बोला है. अब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा है. 

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को कहा कि वे (स्वामी प्रसाद मौर्य) सपा चीफ अखिलेश यादव की स्क्रिप्ट पढ़ते हैं. उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. डिप्टी सीएम ने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव पिछड़ा वर्ग विरोधी हैं. उनका भविष्य खतरे में है इसलिए जनगणना की बात कर रहे हैं. 

केशव प्रसाद मौर्य का कांग्रेस-सपा पर निशाना

उन्होंने कहा कि अखिलेश जब मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने कमजोर वर्ग को महत्वपूर्ण स्थान क्यों नहीं दिया. राहुल गांधी की सरकार 10 वर्ष तक रही उन्होंने कुछ नहीं किया. सपा सांपनाथ है कांग्रेस नागनाथ है और इंडिया गठबंधन की गांठ खुल चुकी है, यह ठगबंधन है. इन्होंने अपने शासन में जातीय जनगणना नहीं कराई. राहुल गांधी को कांग्रेसी या बाहर के लोग नेता नहीं मानते हैं. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद एमपी चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं. मंगलवार को सुबह केशव प्रसाद मौर्य झांसी की पुलिस लाइन में सरकारी हेलीकॉप्टर से आए थे. इसके बाद वे यहां से सड़क के रास्ते एमपी के लिए रवाना हुए. 

क्या कहा था स्वामी प्रसाद मौर्य ने?

बता दें कि, स्वामी प्रसाद मौर्य ने रविवार को दीपावली के मौके पर अपनी पत्नी की पूजा की और एक्स पर पोस्ट में लिखा, "दीपोत्सव के अवसर पर अपनी पत्नी की पूजा व सम्मान. पूरे विश्व के प्रत्येक धर्म, जाति, नस्ल, रंग व देश में पैदा होने वाले बच्चे के दो हाथ, दो पैर, दो कान, दो आंख, दो छिद्रों वाली नाक के साथ एक सिर, पेट व पीठ ही होती है. चार हाथ, आठ हाथ, दस हाथ, बीस हाथ व हजार हाथ वाला बच्चा आज तक पैदा ही नहीं हुआ तो चार हाथ वाली लक्ष्मी कैसे पैदा हो सकती है?"

उन्होंने कहा, "अगर आप लक्ष्मी देवी की पूजा करना ही चाहते हैं तो अपनी घरवाली की पूजा व सम्मान करें जो सही मायने में देवी है, जो आपके घर परिवार का पालन-पोषण, सुख-समृद्धि, खान-पान व देखभाल की जिम्मेदारी बहुत ही निष्ठा के साथ निभाती है." 

ये भी पढ़ें- 

Lucknow News: कॉल गर्ल से नजदीकियां बनी इंस्पेक्टर सतीश की हत्या की वजह? पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget