एक्सप्लोरर

Election Results 2023: मायावती ने उठाए नतीजों पर सवाल तो केशव प्रसाद मौर्य ने किया पलटवार, जानें- क्या कहा?

UP Politics: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विधानसभा चुनाव के नतीजों पर सवाल उठाने को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जनता को मोदी पर भरोसा है.

Election Results 2023: विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल करने के बाद बीजेपी गदगद है, तो वहीं विपक्षी दलों के माथे पर चिंता की लकीरें पड़नी शुरू हो गई हैं. इस बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने चुनाव के एकतरफा नतीजों पर सवाल उठाए हैं और उन पर हैरानगी जताई है, जिसे लेकर अब यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान आया है. केशव मौर्य ने कहा कि इसे लेकर मायावती जी के सवाल उठाने से कुछ नहीं होने वाला है. जनता को मोदी जी पर विश्वास है.

इससे पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने चुनाव नतीजों पर खुशी जताई और विरोधियों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ताजा चुनावों के पहले तक उछल-कूद मचाकर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोसने वाले घमंडिया गठबंधन के तमाम नेता अब न केवल खामोश हैं, बल्कि रतौंधी के भी शिकार हो गए हैं. उनको आगे का रास्ता नहीं सूझ रहा है.

2024 को लेकर किया बड़ा दावा

विधानसभा चुनाव के बाद केशव मौर्य लोकसभा चुनाव को लेकर भी काफी आश्वस्त नजर आए और दावा किया कि यूपी पहले भी बीजेपी का था और आगे भी बीजेपी का ही रहेगा. हमें भरोसा है कि यूपी की सभी 80 सीटों पर बीजेपी को जीत मिलेगी. पीएम मोदी पर लोगों को भरोसा है. अभी हमें इतनी बड़ी जीत मिली है, लोकसभा में इससे भी बड़ी जीत मिलेगी. केशव मौर्य ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस को कोई नहीं पूछ रहा है और न उनका कोई जनता पर असर है. इसलिए हम यूपी की सारी सीटें जीतेंगे. इसका हमें भरोसा है. 

मायावती ने उठाए नतीजों पर सवाल

दरअसल बसपा सुप्रीमो मायावती ने विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे विचित्र और हैरान करने वाला बताया. उन्होंने कहा कि परिणाम एक पार्टी के पक्ष में एकतरफा होने से सभी लोगों का शंकित, अचंभित व चिन्तित होना स्वाभाविक है, क्योंकि चुनाव के पूरे माहौल को देखते हुए ऐसा विचित्र परिणाम लोगों के गले के नीचे उतर पाना बहुत मुश्किल है. उन्होंने लिखा कि पूरे चुनाव के दौरान माहौल एकदम अलग व काँटे के संघर्ष जैसा दिलचस्प रहा, किन्तु चुनाव परिणाम पूरी तरह एकतरफा हो जाना, रहस्यात्मक मामला है, जिस पर चिंतन बेहद जरूरी है. 

ये भी पढ़ें- 

UP Holiday Calendar: यूपी में अगले साल रहेंगी 56 छुट्टियां, योगी सरकार ने जारी किया 2024 के लिए कैलेंडर, देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान मसूद के बयान पर अभिजीत दिपके का पलटवार, कहा- 'ये विपक्ष नहीं, देश के युवाओं का आंदोलन'
इमरान मसूद के बयान पर अभिजीत दिपके का पलटवार, कहा- 'ये विपक्ष नहीं, देश के युवाओं का आंदोलन'
चंद्रशेखर आजाद ने की सरकार को घेरने की तैयारी, 25 जुलाई को लखनऊ के प्रदर्शन में होंगे शामिल
चंद्रशेखर आजाद ने की सरकार को घेरने की तैयारी, 25 जुलाई को लखनऊ के प्रदर्शन में होंगे शामिल
नीट पेपर लीक प्रदर्शन के बीच सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- 'NTA हटाओ, शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें'
नीट पेपर लीक प्रदर्शन के बीच सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- 'NTA हटाओ, शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें'
मुजफ्फरनगर में 50 लाख की रंगदारी का पुलिस ने किया खुलासा, गोरक्षा दल से जुड़ा युवक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में 50 लाख की रंगदारी का पुलिस ने किया खुलासा, गोरक्षा दल से जुड़ा युवक गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget