एक्सप्लोरर

फिल्म सिटी को लेकर उद्धव ठाकरे पर केशव मौर्य का पलटवार, पूछा - क्यों हो रहा है पेट में दर्द और क्यों तिलमिला रही शिवसेना

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि किसी को अपने राज्य से जबरन कारोबार ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. फिल्म सिटी का सीएम योगी का फैसला नाकाम होगा. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य प्रतिक्रिया इसी मुद्दे पर आई है.

प्रयागराज: नोएडा में प्रस्तावित यूपी की फिल्म सिटी को लेकर उद्धव और योगी सरकारों के बीच जुबानी जंग लगातार तेज़ होती जा रही है. महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे द्वारा एतराज जताए जाने के बाद यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार करते हुए कहा है कि न तो मुम्बई शिवसेना की है और न ही महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश. ऐसे में यूपी की फिल्म सिटी को लेकर उद्धव ठाकरे के पेट में दर्द क्यों हो रहा है.

केशव मौर्य ने कहा है कि उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी का इस मुद्दे पर तिलमिलाना समझ से परे है. उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि शिवसेना से बड़ी पार्टी बीजेपी है. उन्होंने कहा है कि फिल्म सिटी बनने से यूपी की प्रतिभाओं को बेहतर मौका मिलेगा. यहां के लाखों लोगों को रोज़गार मिलेगा, क्योंकि यह दुनिया के सबसे बेहतरीन फिल्म सिटी में एक होगी.

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में मीडिया से बातचीत करते हुए खुद को किसान का बेटा बताया और किसानों से अपना आंदोलन वापस लिए जाने की अपील की. उनके मुताबिक़ किसानों को कांग्रेस पार्टी ने भड़काया है. कांग्रेस जन्मजात धोखेबाज और किसान विरोधी पार्टी है. किसान अब हकीकत को जानने लगे हैं.

केशव मौर्य ने यूपी के महोबा में बोरवेल में गिरने से बच्चे की मौत के मामले में अफ़सोस जताते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और कहा कि जो लोग बोरवेल खुले छोड़ेंगे और कोई हादसा होगा, तो उसमे लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रयागराज के माघ मेले में कल्पवासियों और संत महात्माओं के लिए कोविड टेस्ट की रिपोर्ट को साथ लाए जाने के फैसले को उन्होंने सही ठहराया और कहा कि यह फैसला श्रद्धालुओं के हित में ही लिया गया है. यूपी में ग्यारह सीटों पर एमएलसी चुनाव की काउंटिंग पर बोलते हुए उन्होंने सभी सीटों पर जीत की उम्मीद जताई.

प्रयागराज: कोविड टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर ही मिलेगी माघ मेले में इंट्री, कथा-प्रवचन पर पाबंदी, बाजार और झूलों पर भी रोक

गोंडा: शादी के मंडप में फेरे के बाद काउंसिलिंग कराने पहुंचा दूल्हा, 5 दिसंबर को मिलेगा नियुक्ति पत्र

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
हंडिया कांड का जिक्र कर मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- दलितों पर अत्याचार कब तक?
हंडिया कांड का जिक्र कर मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- दलितों पर अत्याचार कब तक?
Ghaziabad News: अवैध लिंग जांच करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, चलती कार में 10 हजार में बताते थे बेटा है या बेटी
गाजियाबाद: अवैध लिंग जांच करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, चलती कार में 10 हजार में बताते थे बेटा है या बेटी
'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज
'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget