एक्सप्लोरर

UP Politics: 'I.N.D.I.A गठबंधन से अलग हो जाएं अखिलेश यादव', सपा के सहयोगी ने दी सलाह, जानें- क्या कहा?

UP Lok Sabha Election 2024: केशव देव मौर्य ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी सपा और बसपा को आपस में लड़वाकर छोटे दलों को खत्म कर देना चाहती हैं.

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर मंथन शुरू हो गया है. इस बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सहयोगी महान दल ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A. Alliance) से अलग होने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा को लड़ाकर खत्म करना चाहती है, इसलिए सपा अध्यक्ष को एक बार फिर से छोटे दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहिए. 

यूपी में समाजवादी पार्टी की सहयोगी महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को इंडिया गठबंधन से अलग होने की सलाह दी. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबा सा नोट लिखते हुए अपनी बात रखी और कांग्रेस पर क्षेत्रीय दलों को ख़त्म करने की साज़िश का भी आरोप लगाया है. 

अखिलेश यादव को दी सलाह
केशव देव मौर्य ने कहा, 'अखिलेश यादव जी को I.N.D.I.A गठबंधन से तत्काल अलग हो जाना चाहिए, उ.प्र. में कांग्रेस का कुछ नहीं है इसीलिए कांग्रेस, सपा-बसपा को आपस में लड़ाकर समाप्त करना चाहती है और विपक्ष का स्थान हासिल करना चाहती है! अखिलेश यादव जी ने विधानसभा चुनाव-2022 मे छोटे दलों के साथ गठबंधन कर 125 सीट जीता है, मैनपुरी और घोसी उपचुनाव जीता है जबकि उस समय अखिलेश जी पूरी तरह ओवर कॉन्फिडेंट थे और अब पूरी तरह सतर्क और चौकन्ना हैं.'

मौर्य ने आगे कहा, 'लोकसभा चुनाव-2024 मे यदि अखिलेश जी पुनः छोटे दलों को साथ लेकर चाक-चौबंद रणनीति बनाकर लड़ते हैं तो समाजवादी पार्टी को 40-50 लोकसभा सीट जीतने से कोई नहीं रोक पाएगा. जो कांग्रेस, क्षेत्रीय दलों को समाप्त करना चाहती है वो चुनाव तक I.N.D.I.A गठबंधन में किचकिच बनाकर रखेगी, सबको उलझाकर रखेगी, जिससे भाजपा को अधिक से अधिक सीट जीतने का मौका मिल सके, क्षेत्रीय दलों की ताकत घटे, विपक्ष की भूमिका से समाजवादी पार्टी हटे और कांग्रेस उसकी जगह ले सके.'

UP Politics: मायावती के समर्थन में उतरे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, किया ये बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा भारी, विधानसभा से सस्पेंड किए गए MLA सचिन यादव
सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा भारी, विधानसभा से सस्पेंड किए गए MLA सचिन यादव
केशव प्रसाद मौर्य के मदरसे वाले बयान पर भड़की AIMIM, आजादी का किया जिक्र
केशव प्रसाद मौर्य के मदरसे वाले बयान पर भड़की AIMIM, आजादी का किया जिक्र
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
अखिलेश के साथ आएंगे चंद्रशेखर आजाद? गठबंधन पर खत्म किया सस्पेंस
अखिलेश के साथ आएंगे चंद्रशेखर आजाद? गठबंधन पर खत्म किया सस्पेंस

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
वेतन, घर, बॉडीगार्ड, प्रशांत किशोर को सम्राट सरकार क्या-क्या सुविधा देगी?
वेतन, घर, बॉडीगार्ड, प्रशांत किशोर को सम्राट सरकार क्या-क्या सुविधा देगी?
Embed widget