एक्सप्लोरर

UP Politics: मायावती के समर्थन में उतरे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, किया ये बड़ा दावा

Keshav Prasad Maurya: बसपा सुप्रीमो मायावती के सपा पर लगाए गए आरोपों को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने बयान दिया है, उन्होंने कहा कि सरकार उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.

Keshav Prasad Maurya on Mayawati: बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से अपनी जान को ख़तरा बताया है, जिसके बाद सियासत गरमा गई है, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) अब मायावती के समर्थन में आ गए हैं. उन्होंने साफ कहा कि हमने तो पहले ही कहा था कि सपा गुंडों और माफियाओं की पार्टी है. बीजेपी (BJP) सरकार बसपा सुप्रीमो की रक्षा के लिए संकल्पित हैं. 

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मायावती के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मायावती जी यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री रही है और बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. प्रदेश में बीजेपी की सरकार है, बहनजी समेत प्रदेश के हर नागरिक की सुरक्षा के प्रति सरकार कृत संकल्प है और उनकी सुरक्षा के खतरे को लेकर फ्लाईओवर की जो उनकी शिकायत उनकी है वो समाजवादी पार्टी की सरकार के समय बनाया गया था. 

मायावती के समर्थन में आए केशव मौर्य
केशव मौर्य ने कहा, "सपा वैसे ही चाहे दलित हो, पिछड़ा हो, किसान हो गरीब हो या महिलाएं हों उनके विरोध में ही सदैव उन्होंने आचरण किया है. मायावती को तो स्टेट गेस्ट हाउस कांड में जीवित भी छोड़ने की स्थिति भी नहीं थी. बीजेपी ने उनको बचाने के लिए, हमारे नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी की अगुवाई में पूरी ताकत से लोग लड़े थे और उसका परिणाम ये हुआ कि वो सुरक्षित बची.

केशव मौर्य ने कहा कि मैंने आज उनका ये ट्वीट भी देखा है. साल 2019 में जब इन्होंने सपा से गठबंधन किया था, कांग्रेस और रालोद से समझौता किया था, तब भी हमने कहा था कि सपा गुंडों, माफियाओं की पार्टी है. इस पार्टी से बचकर रहें, इससे राज्य का भी भला है राष्ट्र का भी भला है. वैसे भी सपा समाप्तवादी पार्टी बनने वाली है, 2024 में यूपी की सभी 80 सीटें भाजपा गठबंधन ही जीतेगा. 

जानें बसपा सुप्रीमो के आरोप
दरअसल बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा पर निशाना साधते हुए उसे दलित विरोधी कहा था, उन्होंने कहा कि सपा मुखिया जिससे भी गठबंधन की बात करते हैं उनकी पहली शर्त बसपा से दूरी बनाए रखने की होती है, जिसे मीडिया द्वारा भी प्रचारित किया जाता है. बसपा सुप्रीमो ने 1995 के गेस्ट हाउस कांड की याद दिलाते हुए कहा कि उन्होंने अनेक दलित विरोधी फ़ैसले लिए हैं. जिसमें बसपा के स्टेट दफ़्तर के पास ऊंचा पुल बनाने का कृत्य भी है, जहां से अराजक तत्व पार्टी दफ़्तर या राष्ट्रीय प्रमुख को हानि पहुँचा सकते हैं. 

UP Politics: अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं से की अपील, कहा- 'चुनाव आ गया है, 100 दिन भी नहीं बचे, इसलिए...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget