एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: तीन दिन बाद खुला केदारनाथ मार्ग, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, प्रशासन की मेहनत लाई रंग

Dehradun News:रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग मुनकटिया के पास भारी भूस्खलन के कारण पूरी तरह बंद हो गया था. सड़क पर टनों मलबा और बड़े-बड़े पत्थर जमा हो गए थे, जिससे आवाजाही ठप हो गई थी.

उत्तराखंड लगातार मौसम बिगड़ने की वजह से चारधाम यात्रा प्रभावित हो रही थी. जिसके बाद अब केदारनाथ यात्रा लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर शुरू हो गई है. रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुनकटिया के पास भूस्खलन के कारण पिछले तीन दिनों से बंद सड़क को प्रशासन ने कड़ी मेहनत के बाद खोल दिया है.

मार्ग खुलने के साथ ही यात्रा ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है, और श्रद्धालु केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए उत्साह के साथ रवाना हो रहे हैं.

भूस्खलन से बाधित हुआ था मार्ग

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग मुनकटिया के पास भारी भूस्खलन के कारण पूरी तरह बंद हो गया था. सड़क पर टनों मलबा और बड़े-बड़े पत्थर जमा हो गए थे, जिससे आवाजाही ठप हो गई थी. लगातार बारिश और रुक-रुककर गिरते पत्थरों ने सड़क खोलने के कार्य में बाधा डाली. कार्यदायी संस्था ने दो जेसीबी मशीनों और एक डोजर की मदद से मलबा हटाने का काम किया. तीन दिन की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार रविवार को सड़क को यातायात के लिए खोल दिया गया.

सोनप्रयाग-गौरीकुंड पैदल मार्ग भी प्रभावित

भूस्खलन के कारण सोनप्रयाग-गौरीकुंड पैदल मार्ग का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया था, जहां बड़े पत्थर और मलबा जमा हो गया था. इस दौरान एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, और पुलिस की टीमें सक्रिय रहीं. उन्होंने जंगल के रास्ते अस्थायी पगडंडी बनाकर केदारनाथ से लौट रहे यात्रियों को सुरक्षित सोनप्रयाग पहुंचाया. पिछले तीन दिनों से बारिश और खराब मौसम के कारण यात्रा पूरी तरह ठप थी, जिससे हजारों श्रद्धालु प्रभावित हुए.

प्रशासन की सक्रियता

प्रशासन और कार्यदायी संस्था ने दिन-रात काम कर सड़क को खोलने में सफलता हासिल की. रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए राहत और बचाव कार्यों को तेजी से अंजाम दिया. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार स्थिति पर नजर रख रही थीं. मार्ग खुलने के बाद प्रशासन ने यात्रियों से सावधानी बरतने और मौसम अपडेट्स का पालन करने की अपील की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget