एक्सप्लोरर

Kedarnath Yatra: केदारनाथ यात्रा पर आए चार तीर्थयात्रियों की मौत, जानिए- क्या है वजह?

Uttarakhand: केदारनाथ यात्रा पर आए चार तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई है. केदारनाथ यात्रा शुरू होने में अभी तीन दिन का समय हुआ है. केदारनाथ में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं.

Rudraprayag: केदारनाथ यात्रा पर आए चार तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई है. केदारनाथ यात्रा शुरू होने में अभी तीन दिन का समय हुआ है. जिसमें चार यात्रियों की मौत हो गई है. पैदल मार्ग पर तबियत बिगड़ने से जहां एक महिला की मौत हुई है. वहीं दो महिलाओं की केदारनाथ धाम में स्वास्थ्य खराब होने पर मौत हो गई. इसके अलावा एक तीर्थ यात्री की सोनप्रयाग में गहरी खाई में गिरने से मौत हुई है.

चार लोगों की हुई है मौत
केदारनाथ यात्रा में हजारों की संख्या में हर दिन तीर्थ यात्री पहुंच रहे हैं. अब तक धाम में 41 हजार 724 तीर्थ यात्री पहुंच चुके हैं. केदारनाथ यात्रा का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है. जब पहले  दिन 23,512 और दूसरे दिन 18, 212 यात्री केदारनाथ पहुंचे हैं. धाम आने वाले तीर्थ यात्रियों की रास्ते में तबियत बिगड़ रही है और उन्हें समय पर इलाज ना मिलने के कारण अकाल मौत का शिकार होना पड़ रहा है. गुजरात निवासी सोनी छाया बेन (उम्र 47) केदारनाथ यात्रा पर आई थी. रास्ते में तबियत बिगड़ने के कारण वह परिजनों के साथ सोनप्रयाग लौट आई. यहां से उन्हें जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग लाया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इसके अलावा केदारनाथ पहुंची बुलंदशहर यूपी निवासी उर्मिला गर्ग (उम्र 67) की तबियत बिगड़ने से मौत हो गई. जबकि दिलशा राम निवासी मध्य प्रदेश उम्र 67 की केदारनाथ में तबियत बिगड़ने से मौत हुई है. दोनों शवों का पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने हेलीकॉप्टर से गुप्तकाशी भेजा गया. जहां पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है. वहीं केदारनाथ यात्रा पर आए प्रवीण सैनी पुत्र रमेश सैनी (उम्र 47) निवासी  गुड़गांव हरियाणा, केदारनाथ की यात्रा करके गौरीकुंड की ओर आ रहा था. गौरीकुंड से एक किमी पहले पैर फिसल जाने के कारण लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया. 

Uttarkashi News: उत्तरकाशी में गर्भवती महिला की मौत के मामले में पति, ससुर और देवर गिरफ्तार

खाई में गिरने से हुई व्यक्ति की मौत
एसडीआरएफ टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों में यात्री की सर्चिंग के लिए 150 मीटर गहरी खाई में उतरकर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. गहन सर्चिंग के उपरांत एसडीआरएफ टीम को यात्री दिखाई दिया. जो कि मृत अवस्था में था. टीम की ओर से शव को बरामद कर स्ट्रेचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया. जहां बॉडी बैग के माध्यम से जिला पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया.

सिक्स सिग्मा कर रहा है यात्रियों की मदद
वहीं केदारनाथ कपाट खुलने के बाद से धाम में सेवाएं दे रही सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विस टीम तीर्थयात्रियों की सेवा में जुटी है. यह टीम दिन-रात श्रद्धालुओं का उपचार कर उनकी मदद कर रही है. जहां स्वास्थ्य विभाग रुद्रप्रयाग की टीम का कहीं अता-पता नहीं है, वहीं सिक्स सिग्मा की टीम स्वयं यात्रियों के पास जाकर उनका हाल-चाल जान रही है, जिससे किसी भी तीर्थयात्री को समस्या होने पर त्वरित गति से चेकअप किया जा सके.

यात्रियों का किया जा रहा है चेकअप
सिक्स सिग्मा के सीईओ डॉ प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि केदारनाथ धाम में ठंड अत्यधिक है और कई तीर्थयात्री बिना जानकारी के यहां पहुंच रहे हैं. धाम में स्वास्थ्य केन्द्र में सबसे ज्यादा मरीज हाइपोथर्मिया के आ रहे हैं. ऐसे में उन्हें सलाह दी जा रही है कि वे सुरक्षात्मक तरीके से बाबा केदार की यात्रा करें. श्रद्धालुओं को बताया जा रहा है कि यह बीमारी अत्यधिक ठंडे इलाके में जाने से होती है. ऐसे में अपनी सावधानी के साथ ठंडे इलाकों की यात्रा करें. उन्होंने बताया कि केदारनाथ धाम में भक्तों की लम्बी कतार लगी हुई है, जिससे यात्रियों को सुव्यवस्थित तरीके से चेकअप किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें-

Haridwar News: हरिद्वार में गंगा महोत्सव का हुआ आगाज, सीएम धीमी ने की पूजा-अर्चना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानपुर: हाथों को कार के शीशे में फंसाकर 1.5km दौड़ाया, फिर कुचलकर कर दी हत्या
कानपुर: हाथों को कार के शीशे में फंसाकर 1.5km दौड़ाया, फिर कुचलकर कर दी हत्या
'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget