एक्सप्लोरर

Kedarnath Yatra 2025: केदारनाथ के कपाट कब खुलेंगे ? आ गई तारीख और समय, जानें- यहां

Kedarnath Yatra 2025: चारधाम यात्रा के लिए केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख और समय क ऐलान हो गया है. वहीं चारधाम यात्रा की तैयारियां भी शुरू हो चुकी है.

Kedarnath Yatra 2025:  उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम के कपाट कब खुलेंगे इसको लेकर भक्त इंतजार कर रहे हैं. अब कपाट खुलने के तारीख और समय का ऐलान हो गया है. बताया गया कि 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ के कपाट 2 मई को प्रातः 7 खुलेंगे. 

बाबा के शीतकालीन गद्दीस्थल ओम्कारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में तिथि घोषित हुई. इस दौरान केदारनाथ रॉवल भीमशंकर लिंग भी मौजूद रहे. वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारी तेज हो चुकी है. सीएम पुष्कर सिंह धामी लगातार अधिकारियों के साथ बैठक कर तमाम निर्देश दे चुके हैं.

वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट चार मई को खुलेंगे. बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने बीते दिनों जानकारी दी थी. सोशल मीडिया पेज के जरिए दी गई जानकारी में बताया गया था, 'श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई 2025 को ब्रह्ममुहुर्त में प्रात 6 बजे खुलेंगे. आज बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर नरेंद्रनगर (टिहरी) स्थित राजदरबार में कपाट खुलने की तिथि की घोषणा की गई. जय बदरी विशाल!'

30 अप्रैल से चारधाम यात्रा की शुरुआत
तब मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बताया था कि केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि शिवरात्रि बुधवार 26 फरवरी को पंचांग गणना पश्चात तय होगी. वहीं श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में आज सुबह समारोह शुरू चुका है. इस बार चारधाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल (अक्षय तृतीया) से होगी. इसकी तैयारी की जा रही है.

चारधाम यात्रा को लेकर हुई बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा पर विस्तार से चर्चा की. स्वास्थ्य आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल सुविधाओं का विस्तार पर बात की गई है. वहीं यातायात समेत तमाम सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया है.

बता दें कि बीते साल नवंबर में केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट बंद हुए थे. शीतकाल के दौरान दोनों ही धामों के कपाट बंद रहते हैं.

'2047 तक किसानों की खेती पर होगा पूंजीपतियों का कब्जा', राकेश टिकैत ने केंद्र पर लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: चचेरे भाई को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला, अगले दिन आरोपी ने भी की खुदकुशी
महोबा: चचेरे भाई को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला, अगले दिन आरोपी ने भी की खुदकुशी
'बकरा हलाल होते हुए देखा है', कहकर बुलाया फिर चाकू से गोदकर कर दी हत्या, गाजियाबाद में तनाव
'बकरा हलाल होते हुए देखा है', कहकर बुलाया फिर चाकू से गोदकर कर दी हत्या, गाजियाबाद में तनाव
राजनाथ सिंह और CM योगी आज राष्ट्र को समर्पित करेंगे 'नौसेना शौर्य वाटिका', लखनऊ में दिखेगा नौसेना का शौर्य
राजनाथ सिंह और CM योगी आज राष्ट्र को समर्पित करेंगे 'नौसेना शौर्य वाटिका', लखनऊ में दिखेगा नौसेना का शौर्य
Uttarakhand News: उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 2 की मौत
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 2 की मौत

वीडियोज

Ghaziabad Surya Case: युवक की मौत का चौंकाने वाला वीडियो आया सामने | Khora Murder | Breaking News
CNG Price Hike: आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका! सीएनजी की कीमतों में अचानक हुआ भारी उछाल! | Mumbai
Karnataka CM : CLP मीटिंग से ठीक पहले DK Shivakumar के हाथ से फिसली बाजी? | Siddaramaiah | Breaking
Sansani | Crime News: जम्मू की 'सोशल मीडिया क्वीन' ने लाइव वीडियो में खाया जहर!
Delhi Hauz Khas AC Blast: AC ब्लास्ट से हड़कंप, रिटायर्ड IAS अधिकारी की दर्दनाक मौत!!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट कैसे बना जंग का अखाड़ा? ईरान ने रखी शर्त तो भड़के ट्रंप ने कर दिया था नाकेबंदी का ऐलान
होर्मुज स्ट्रेट कैसे बना जंग का अखाड़ा? ईरान ने रखी शर्त तो भड़के ट्रंप ने कर दिया था नाकेबंदी का ऐलान
बिहार में बस यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, 1 जून से देना होगा ज्यादा किराया
बिहार में बस यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, 1 जून से देना होगा ज्यादा किराया
Riyan Parag Statement: '215 डिफेंड हो सकते थे, लेकिन...', रियान पराग ने किसे बताया हार का कारण, वैभव को लेकर कही ये बात
'215 डिफेंड हो सकते थे, लेकिन...', रियान पराग ने किसे बताया हार का कारण, वैभव को लेकर कही ये बात
Alpha New Release Date: अब फिर बदली आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रिलीज डेट? जानें- किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
फिर बदली आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रिलीज डेट? जानें- किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
पंजाब निकाय चुनाव में AAP का जलवा, BJP-कांग्रेस का ऐसा रहा हाल, 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखेगा असर?
पंजाब निकाय चुनाव में AAP का जलवा, BJP-कांग्रेस का ऐसा रहा हाल, 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखेगा असर?
MPPHSCL Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, मैनेजर से लेकर फार्मासिस्ट तक कई पदों पर भर्ती
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, मैनेजर से लेकर फार्मासिस्ट तक कई पदों पर भर्ती
Embed widget