एक्सप्लोरर

Kedarnath Yatra: अब टोकन सिस्टम के जरिए होंगे बाबा केदार के दर्शन, घंटों तक लाइन में लगने से मिली निजात

Uttarakhand News: केदारनाथ दर्शन के लिये अब टोकन सिस्टम लागू हो गया है. प्रत्येक तीर्थ यात्री को टोकन दिया जायेगा. इस टोकन में दर्शन करने की पूरी जानकारी होगी.

Kedarnath News:  केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए अब एक राहत की खबर आई है. अब यात्रियों को घंटों तक ठंड और बारिश में बाबा के दर्शन के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा. यात्रियों को टोकन दिया जाएगा और टोकन में जो समय दर्शन के लिये लिखा जाएगा, उसी समय यात्रियों को दर्शन के लिये जाना होगा. टोकन सिस्टम लागू होने के बाद यात्रियों को घंटों तक लाइन में खड़े रहने की समस्या दूर हो गई है.

 टोकन सिस्टम लागू होने से यात्रियों को मिलेगी राहत

अब यात्रियों को अपने समय अनुसार ही बाबा केदार के दर्शन हो रहे हैं. बता दें कि केदारनाथ धाम की यात्रा पर प्रत्येक दिन हजारों की संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं. बाबा केदार के दर्शनों के लिये भक्तों को घंटों तक लंबी कतार में लगना पड़ता है. बामुश्किल घंटों बाद यात्री बाबा केदार के दर्शन करते हैं. इस बीच यात्रियों को बर्फबारी, बारिश और ठंड का भी सामना करना पड़ता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. केदारनाथ दर्शन के लिये अब टोकन सिस्टम लागू हो गया है.

Aligarh News: प्रोफेसर ने कॉलेज के बगीचे में पढ़ी नमाज, अब अनिवार्य छुट्टी पर भेजा गया

केदारनाथ दर्शन करने आने वाले प्रत्येक तीर्थ यात्री को टोकन दिया जायेगा. इस टोकन में दर्शन करने का समय लिखा होगा. ऐसे में जो समय यात्री को दिया जायेगा, वह उसी समय बाबा केदार के दर्शनों के लिये जाएगा और दर्शन करेगा. कुल मिलाकर यात्रियों को घंटों तक लाइन में नहीं लगना पड़ेगा. 

लाइन में लगने वाली झंझट से मिली निजात

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए टोकन सिस्टम लागू किया गया है.अब जो समय यात्रियों को दर्शन करने के लिये दिया जाएगा, यात्री उसी समय पर दर्शन के लिये लाइन में लग सकते हैं. बाकी समय में यात्री अपना दूसरा काम कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि जहां पर लाइन लगती है, वहां पर बर्फबारी और बारिश से बचने के लिये रेन शेल्टर का भी निर्माण किया जा रहा है. रेन शेल्टर का निर्माण होने से लाइन में लगे यात्रियों को बर्फबारी और बारिश में परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी.साथ ही ठंड का भी सामना नहीं करना पड़ेगा. 

Breaking News Live: राम मंदिर के गर्भगृह का शिलान्यास, सीएम योगी ने रखा पहला पत्थर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget