एक्सप्लोरर

Kedarnath: हर दिन केदारनाथ में 7 हजार से अधिक भक्त कर रहे दर्शन, पाबंदी हटने के बाद तेजी से बढ़ी भीड़

अंतिम चरण की यात्रा में बाबा केदार के दर्शनों के लिये भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. प्रत्येक दिन सात हजार से अधिक यात्री केदारनाथ पहुंचने लग गये हैं.

रुद्रप्रयाग: विश्व विख्यात केदारनाथ धाम की अंतिम चरण की यात्रा चल रही है. केदारनाथ यात्रा बंद होने में अब 23 दिन का समय शेष बचा हुआ है. पांच नवम्बर को भैयादूज के पर्व पर बाबा केदार के कपाट बंद हो जाएंगे. अंतिम चरण की यात्रा में बाबा केदार के दर्शनों के लिये भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है.

एक सप्ताह पहले जहां एक दिन में मात्र आठ सौ के लगभग ही यात्री केदारनाथ धाम जा रहे थे. वहीं अब प्रत्येक दिन सात हजार से अधिक यात्री केदारनाथ पहुंचने लग गये हैं. मात्र छह दिन में बीस हजार से अधिक भक्तों ने बाबा केदार के दर्शन किये हैं. भक्तों की अत्यधिक आवाजाही होने से लोगों को रोजगार भी मिलने लगा है. 

भक्तों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी

अंतिम चरण की केदारनाथ यात्रा पर आने वाले भक्तों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है. आठ सौ के बाद दो हजार, दो हजार के बाद पांच हजार और अब सात हजार से अधिक यात्री प्रत्येक दिन केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं. जब से ई पास की बाध्यता समाप्त हुई है, तब से मात्र छह दिन के भीतर 20 हजार से अधिक भक्त बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं. जबकि 18 मई से 11 अक्टूबर तक 36 हजार 823 भक्त बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं.

मंदिर परिसर में भारी संख्या में जुट रहे भक्त

केदारनाथ पहुंचने वाले भक्तों को जहां पहले आसानी से बाबा केदार के दर्शन हो रहे थे वहीं अब दर्शनों के लिये भक्तों को सुबह और सांय के समय लाइन में लगना पड़ रहा है. साथ ही भक्तों को काफी देर तक दर्शनों के लिये इंतजार भी करना पड़ रहा है. सांयकालीन आरती के समय बाबा केदार के मंदिर परिसर में भारी संख्या में भक्तों की भीड़ जमा हो रही है. मंदिर परिसर सहित सम्पूर्ण केदारपुरी भक्तों के जयकारों से गुंजायमान है. अब धाम में धीरे-धीरे ठंड भी बढ़ने लग गई है.

यात्रा चलने से घोड़े-खच्चर, डंडी-कंडी सहित होटल, लॉज व अन्य व्यापारियों को भी रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं. सुनसान पड़े केदारनाथ यात्रा पड़ावों में भी रौनक लौट आई है. भक्त हेली सेवा के अलावा पैदल मार्ग से बाबा केदार के दर्शनों के लिये पहुंच रहे हैं.

यह भी पढ़ें.

Lakhimpur Kheri News: राकेश टिकैत बोले- पुलिस की हिम्मत नहीं कि मंत्री के बेटे से पूछताछ करे, गुलदस्तों वाला रिमांड है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget