एक्सप्लोरर

Chardham Yatra 2022: केदारनाथ में अबतक 21 श्रद्धालुओं की मौत, बीमार तीर्थयात्रियों को कराया जा रहा एयरलिफ्ट

केदारनाथ यात्रा में अब तक 21 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है. वहीं, प्रशासन बीमार और घायल तीर्थयात्रियों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचा रहा है.

Chardham Yatra: केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra) के दौरान गंभीर रूप से बीमार तीर्थयात्रियों को एयरलिफ्ट (Airlift) किया जा रहा है. अभी तक 60 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया है जिसमें वैसे तीर्थयात्री (Pilgrims) हैं जो कि बीमार थे या फिर वे जो खाई में गिर गए थे. जिला प्रशासन  (District Administration) की ओर से तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें तत्काल इलाज मुहैया करवाया जा रहा है. बता दें कि केदारनाथ यात्रा में अब तक 21 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है जहां बीस तीर्थयात्रियों की हार्ट अटैक से मौत हुई है, वहीं एक तीर्थ यात्री की मौत खाई में गिरने से हुई है.

बता दें कि गौरीकुंड से केदारनाथ धाम की दूरी 19 किमी है और यहां पैदल चलने में काफी दिक्कत आती है. धाम में हर दिन दोपहर बाद मौसम खराब हो जाता है और बारिश होने से ठंड बढ़ जाती है. इसके बाद भी तीर्थयात्री जरूरी सामान लेकर नहीं आ रहे. स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीर्थयात्रियों के लिए अडवाइजरी भी जारी की गई है, लेकिन तीर्थयात्री अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित नहीं दिखाई दे रहे हैं.

UP News: योगी सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बने विधान परिषद के नेता सदन

तीर्थयात्री को एम्स में कराया गया भर्ती

केदारनाथ दर्शन करने जा रहे तीर्थयात्री विनोद कुमार ( 28) के पेट के निचले हिस्से में तब दर्द होने लगा जब घोड़ों की आपस में टक्कर हो गई. विनोद को पहले केदारनाथ के स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय आधार शिविर में भर्ती कराया गया, उसके पेशाब के रास्ते से अत्यधिक खून बह रहा था जिसे देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए. विनोद को एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश के एम्स लाया गया है.

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य खराब होने पर विभाग के डॉक्टर तत्परता दिखाते हुए जांच कर रहे हैं. यात्रा मार्ग से लेकर केदारनाथ धाम तक पर्याप्त संख्या में डाॅक्टरों की तैनाती की गई है जो कि श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि अभी तक 60 से अधिक गंभीर मरीजों को एयरलिफ्ट किया जा चुका है. किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन मुस्तैद है और आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. 

Chardham Yatra 2022: चारधाम यात्रा में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन का घट गया समय, जानें- क्या है नई व्यवस्था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में 11 से 14 अगस्त ‘रंग दे बसंती’ अभियान, डर के खिलाफ युवाओं की आवाज
यूपी में 11 से 14 अगस्त ‘रंग दे बसंती’ अभियान, डर के खिलाफ युवाओं की आवाज
CM धामी के नेतृत्व में 2027 का चुनाव लड़ेगी चुनाव लड़ेगी BJP? साफ हुई तस्वीर
CM धामी के नेतृत्व में 2027 का चुनाव लड़ेगी चुनाव लड़ेगी BJP? साफ हुई तस्वीर
अलीगढ़ में गोकशी की कोशिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार
अलीगढ़ में गोकशी की कोशिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार
राम मंदिर CEO नियुक्ति पर धार्मिक समिति का बड़ा बयान, रखी ये बड़ी शर्त
राम मंदिर CEO नियुक्ति पर धार्मिक समिति का बड़ा बयान, रखी ये बड़ी शर्त

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget