एक्सप्लोरर

केदारनाथ धाम और हेमकुंड साहिब के लिए बनेगा रोपवे, रोज 11,000 लोग कर सकेंगे आवागमन, देखें- रूट

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के लिए रोप वे प्रोजेक्ट की मंजूरी दे दी है.इसके बाद यात्रा का समय 8-9 घंटे से घटकर 36 मिनट रह जाएगा.

Kedarnath Rope Way: उत्तराखंड में केदारनाथ धाम और हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे का ऐलान किया गया है. यह फैसला केंद्रीय कैबिनेट ने किया है. केदारनाथ धाम की बात करें तो सोनप्रयाग से केदारनाथ तक रोपवे होगा. यह रोपवे 12.9 किलोमीटर का होगा. इसमें 4081 करोड़ रुपया खर्च आएगा. जानकारी के अनुसार National Highway Logistic managment बनाएगा.

इस रोपवे के जरिए वर्तमान में 8-9 घंटे लगने वाली यात्रा अब केवल 36 मिनट में पूरी होगी. पर्यावरण के अनुकूल, आरामदायक और तेज़ कनेक्टिविटी प्रदान करेगा. चारधाम यात्रा को बढ़ावा, जिससे स्थानीय व्यवसायों को लाभ मिलेगा और क्षेत्र की आर्थिक वृद्धि को बल मिलेगा.

हेमकुंड साहिब के लिए ये ऐलान
पूरे छह महीने तीर्थयात्रियों की आवाजाही बनी रहेगी, जिससे शुरुआती दो महीनों में संसाधनों पर अत्यधिक दबाव कम होगा. यात्रा सीजन में रोज़गार के अवसरों में वृद्धि होगी. वृद्धजन और दिव्यांगजन के लिए यात्रा को अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाएगा.

महाकुंभ: 130 नाव चलवाकर 30 करोड़ रुपए कमाने के दावे का सामने आया सच! जानें- क्या बोला नाविक परिवार?

केदारनाथ रोपवे परियोजना उत्तराखंड रोपवे अधिनियम, 2014 के तहत संचालित होगी, जो लाइसेंसिंग, संचालन की निगरानी, सुरक्षा और किराया निर्धारण का कानूनी ढांचा प्रदान करता है.

वहीं दूसरा प्रोजेक्ट हेमकुंड साहिब का है. इसकी लागत 2730 करोड़ होगी. इस प्रोजेक्ट से हेमकुंड साहिब और वैली ऑफ़ फ्लावर तक की यात्रा की जा सकेगी .

वर्तमान में हेमकुंड साहिब तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को गोविंदघाट से 21 किलोमीटर की कठिन चढ़ाई करनी पड़ती है. यह यात्रा पैदल, टट्टू या पालकी के माध्यम से पूरी की जाती है. रोपवे बनने के बाद यात्रा का समय 6-7 घंटे से घटकर मात्र 45 मिनट रह जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी.


केदारनाथ धाम और हेमकुंड साहिब के लिए बनेगा रोपवे, रोज 11,000 लोग कर सकेंगे आवागमन, देखें- रूट

रोज 11,000 यात्री कर सकेंगे रोपवे का इस्तेमाल
 यह परियोजना हर मौसम में अंतिम मील कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी, जिससे स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा गोविंदघाट से घांघरिया (10.55 किमी) – मोनोकेबल डिटैचेबल गोंडोला (MDG) तकनीक पर आधारित होगा. घांघरिया से हेमकुंड साहिब (1.85 किमी) – ट्राइकेबल डिटैचेबल गोंडोला (3S) तकनीक का उपयोग किया जाएगा.

रोपवे की कुल यात्री वहन क्षमता 1,100 यात्री प्रति घंटे प्रति दिशा (PPHPD) होगी और यह प्रति दिन लगभग 11,000 यात्रियों को सेवा प्रदान करेगा. इससे श्रद्धालु कम समय में और अधिक आरामदायक यात्रा कर सकेंगे.

सीएम धामी ने दी प्रतिक्रिया
केंद्र द्वारा दो परियोजनाओं की मंजूरी के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड को बधाई दी. उन्होंने लिखा- बधाई हो उत्तराखण्ड ! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पर्वतमाला परियोजना के तहत ₹4,081.28 करोड़ की धनराशि से सोनप्रयाग से केदारनाथ (12.9 किमी) और ₹2,730.13 करोड़ की धनराशि से गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक (12.4 किमी) रोपवे परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान करने के लिए समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार. यह परियोजनाएं तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी, जिससे यात्रा आसान और सुगम होगी. इससे यात्रा में लगने वाला समय भी बहुत कम होगा जिससे तीर्थयात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget