एक्सप्लोरर

Kedarnath Dham: केदारनाथ यात्रा पर आया तीर्थ यात्री मंदाकिनी ग्लेशियर में फंसा, NDRF ने किया रेस्क्यू

केदारनाथ यात्रा पर आया एक तीर्थ यात्री मंदाकिनी ग्लेशियर में फंस गया. पुलिस चौकी केदारनाथ से सूचना मिलने के बाद एसडीआरफ और एनडीआरएफ की टीम ने उसका रेस्क्यू किया.

Kedarnath News. केदारनाथ यात्रा पर आया एक तीर्थ यात्री मंदाकिनी ग्लेशियर में फंस गया. पुलिस चौकी केदारनाथ से सूचना मिलने के बाद एसडीआरफ और एनडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई और ग्लेशियर में फंसे तीर्थयात्री का प्राथमिक उपचार कर उसे केदारनाथ धाम तक सकुशल पहुंचाया गया है.

बता दें कि इन दिनों केदारनाथ यात्रा चरम पर है. हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंच रहे हैं. इनमें कुछ ऐसे तीर्थयात्री भी पहुंच रहे हैं, जो केदारनाथ मंदिर के पीछे चोराबाड़ी ताल की तरफ जाकर योग साधना कर रहे हैं. बिहार राज्य के दरभंगा निवासी 27 वर्षीय पंकज कुमार भगवान केदारनाथ की यात्रा पर आया था. दस दिन पहले वह केदारनाथ भगवान के दर्शन करने के बाद चोराबाड़ी ताल की तरफ निकल गया. इस दौरान उसके पास बचा खाने पीने का सामान खत्म होने के बाद भी वह नीचे नहीं आया और योग साधना करने में लगा रहा. बुधवार सुबह जब कुछ यात्री चोराबाड़ी ताल की तरफ जा रहे थे, उन्होंने पंकज को देखा. पंकज की हालत काफी खराब हो रही थी.

Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी के परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया एलान

युवक का किया गया रेस्क्यू 

यात्रियों ने सूचना केदारनाथ पुलिस चौकी को दी. जिसके बाद केदारनाथ पुलिस चैकी ने एसडीआरएफ को सूचित किया कि केदारनाथ धाम से छः किमी आगे एक व्यक्ति मंदाकिनी ग्लेशियर के पास फंसा हुआ है, जिसे वापिस लाने के लिए टीम की आवश्यकता है. सूचना पर हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह नेगी अपनी रेस्क्यू टीम के साथ खोजबीन के लिए घटनास्थल के लिए रवाना हुए. उनके साथ एनडीआरएफ और पुलिस के दो जवान भी शामिल रहे. रेस्क्यू टीम लगभग छः किमी पैदल मार्ग व खड़ी चढ़ाई से होते हुए उक्त व्यक्ति तक पहुंची, जिसकी स्थिति अत्यधिक खराब थी. उक्त व्यक्ति से बातचीत के दौरान यात्री ने अपना नाम बताया और पूरी जानकारी टीम को दी. 

ध्यान करने के लिए आया था

यात्री पंकज कुमार ने बताया कि वह कुछ दिन पूर्व ध्यान करने के लिए यहां आया हुआ था और बिना कुछ खाये पिये यहीं पर बैठा था, मगर जब उसका स्वास्थ्य खराब होने लगा तो वह चलने फिरने में भी असमर्थ हो गया. टीम ने यात्री पंकज का प्राथमिक उपचार किया और उसे खाना व पीने के लिए पानी दिया. इसके बाद डंडी-कंडी के माध्यम से यात्री को केदारनाथ लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

एसडीआरएफ के हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि चोराबाड़ी ताल के नीचे चिनूड़ी ताल के पास मंदाकिनी ग्लेशियर में तीर्थयात्री पंकज कुमार घायल अवस्था में पड़ा था. टीम ने मौके पर पहुंचकर यात्री को खाना और पानी पिलाने के साथ ही प्राथमिक उपचार किया. उन्होंने कहा कि यात्री का रेस्क्यू कर केदारनाथ धाम स्थित अस्पताल में भर्ती किया गया है.

Uttarakhand News: क्या उत्तराखंड में ख़त्म हो जाएगी राजस्व पुलिस व्यवस्था? अंकिता हत्याकांड के बाद उठी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Baghpat News: बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
UP News: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
बांदा: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
Deoria News: देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget