एक्सप्लोरर

Kedarnath Dham: ब्लॉगर विशाखा के वायरल वीडियो पर मंदिर समिति सख्त, यूट्यूबर्स व रील बनाने वालों पर रखी जाएगी पैनी नजर

Kedarnath Dham: मोटो ब्लाॅगर विशाशा के वायरल वीडियो पर तीर्थ पुरोहितों ने नाराजगी जताई है. जिसके बाद बद्री-केदार मंदिर समिति ने पुलिस चौकी केदारनाथ को पत्र लिखकर कार्रवाई को कहा है.

Kedarnath Dham: मोटो ब्लाॅगर विशाखा के केदारनाथ धाम (Kedarnath) में अपने बॉयफ्रेंड को प्रपोज करने के वायरल वीडियो (Viral Video) पर चारधाम महा पंचायत के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित ने बद्री-केदार मंदिर समिति (BKTC) को दोषी ठहराया है. वहीं बद्री-केदार मंदिर समिति ने पुलिस चौकी केदारनाथ को पत्र भेजकर ऐसे यूटयूब, शार्ट व इंस्टाग्राम रील बनाने वालों पर निगरानी रखते हुए कड़ी कार्रवाई करने को कहा है, जिससे धार्मिक, परंपराओं के साथ कोई खिलवाड़ ना कर सके.

दरअसल, सोशल मीडिया पर केदारनाथ धाम में राइडर गर्ल विशाखा का अपने बाॅयफ्रेंड को प्रपोज करने और रिंग पहनाकर गले मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद से ही धाम की परंपराओं के साथ खिलवाड़ किये जाने को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही है. कोई इस वीडियो में सराकात्मक प्रतिक्रिया दे रहा है तो कोई करोड़ों हिन्दुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ बता रहा है. अब इस वीडियो को लेकर चारधाम महापंचायत के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने बयान जारी किया है. 

तीर्थ पुरोहितों ने बीकेटीसी पर उठाए सवाल

तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने कहा, आए दिन केदारनाथ धाम की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. कभी मंदिर के गर्भगृह में पैसे उड़ाने का वीडियो वायरल हो रहा है, जबकि कोई मंदिर के सामने गले मिलकर अपने प्यार का इजहार कर रहा है. उन्होंने कहा कि जो भी श्रद्धालु केदारनाथ आकर वीडियो और रील बना रहे हैं, इसमें उनकी कोई गलती नहीं है. इसके लिए इसके लिए बद्री-केदार मंदिर समिति दोषी है. मंदिर समिति का कोई मैनेजमेंट नहीं है. जिससे इस प्रकार की घटनाएं सामने आ रही है.

संतोष त्रिवेदी ने कहा मंदिर समिति की ओर से ऐसा कोई भी बोर्ड मंदिर के आस-पास नहीं लगाया गया है, जिससे कोई यहां पर धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ ना करे. मंदिर समिति को केदारनाथ धाम में इस प्रकार के बोर्ड लगाने चाहिए, जिससे कोई यहां आकर इस तरह की कृत्य ना कर सके. उन्होंने कहा कि केदारनाथ मंदिर के आगे बड़े-बड़े क्यू आर कोड के बोर्ड लगाये गये, जिस पर श्रद्धालुओं ने उंगलियां उठाई. उससे अच्छा मंदिर समिति ऐसे बोर्ड लगाती, जिससे मंदिर की गरिमा भी बनी रहे और करोड़ों हिन्दुओं के आस्था को भी ठेस ना पहुंचे. 

बद्री-केदार मंदिर समिति ने की कार्रवाई की मांग

मोटो ब्लाॅगर विशाखा द्वारा प्रपोज करने का वीडियो वायरल होने के बाद बद्री-केदार मंदिर समिति भी हरकत में आ गई है. समिति के कार्याधिकारी रमेश चन्द्र तिवारी ने पुलिस चौकी केदारनाथ को पत्र लिखकर ऐसे यूट्यूब, शाॅर्ट व रील बनाने वालों पर निगरानी रखने को कहा है. उन्होंने कहा कि केदारनाथ मंदिर परिक्षेत्र में कुछ लोग धार्मिक भावनाओं के विपरीत यूट्यूब शाॅर्ट व रील बना रहे हैं, जिस कारण यात्रा पर आये तीर्थयात्रियों के साथ देश-विदेश में रहने वाले हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है.

समिति ने केदारनाथ मंदिर परिक्षेत्र में धार्मिक भावनाओं के विपरीत यूट्यूब शाॅर्ट, वीडियो, इंस्टाग्राम रील बनाने वालों पर कठोर निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्यवाई की जाए, ताकि इस प्रकार का कृत्य घटित न होने पाए. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: 31 साल की सपा, राजनीति में किसी दल के साथ नहीं टिका गठबंधन, पढ़ें अब तक का सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'हमें जानकारी नहीं है...', वंदे मातरम् विवाद पर बोले सांसद अवधेश प्रसाद
'हमें जानकारी नहीं है...', वंदे मातरम् विवाद पर बोले सांसद अवधेश प्रसाद

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget