एक्सप्लोरर

केदारनाथ उपचुनाव: उपचुनाव में 57.64 फीसदी वोटिंग हुई, जानिए कब किसका पलड़ा रहा है भारी

ByElections 2024: बीजेपी विधायक शैलारानी रावत के इस वर्ष जुलाई में निधन होने के कारण केदारनाथ सीट रिक्त हो गई थी. अब इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है और इस बुधवार को वोटिंग हो गई है.

Kedarnath Bypolls 2024: उत्तराखंड में केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में बुधवार को 57.64 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. प्रदेश के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने यहां बताया कि उपचुनाव शांतिपूर्वक और पारदर्शिता के साथ संपन्न हुआ तथा शाम छह बजे मतदान का समय पूरा होने तक 57.64 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया .

इससे पहले, सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतदान शुरू हुआ था. सुबह मतदान की गति धीमी रही लेकिन दिन बढ़ने के साथ ही इसमें तेजी आई. जोगदंडे ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में 90,875 मतदाता हैं जिनमें 45,956 महिला मतदाता शामिल हैं. उपचुनाव का नतीजा 23 नवंबर को घोषित होगा. 

कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली
उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्वक मतदान हुआ और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली. जोगदंडे ने कहा कि मतदेय स्थलों पर तैनात लगभग सभी मतदान दल वापस आना शुरू हो गए हैं जबकि निर्वाचन आयोग से मिली अनुमति के बाद सात मतदान दल गुरुवार प्रात: लगभग नौ—दस बजे तक अगस्त्यमुनि मतगणना केंद्र में पहुंच जाएंगे.

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरूषोत्तम ने बताया कि केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए 173 मतदान केंद्र बनाए गए थे जिनमें से 130 पर सीसीटीवी लगाए गए थे. उन्होंने बताया कि इससे ‘वेबकास्टिंग’ (इंटरनेट पर सीधा प्रसारण) के जरिए लगातार मतदान केंद्रों की निगरानी जिला एवं मुख्य निर्वाचन कार्यालय और निर्वाचन आयोग से होती रही है.

इस वजह से हो रहे उपचुनाव
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक शैलारानी रावत के इस वर्ष जुलाई में निधन होने के कारण केदारनाथ सीट रिक्त हो गई थी. अब सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा की आशा नौटियाल और कांग्रेस के मनोज रावत सहित कुल छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.

भाजपा विधायक शैलारानी रावत का इस वर्ष जुलाई में निधन होने के कारण केदारनाथ सीट पर उपचुनाव हुआ जिसके लिए भाजपा की आशा नौटियाल और कांग्रेस के मनोज रावत सहित कुल छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. हर बार की तरह इस बार भी केदारनाथ सीट पर भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला है. नौटियाल और रावत दोनों ही प्रत्याशी केदारनाथ विधानसभा का पूर्व में भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं .

UP Bypolls Exit Polls 2024: यूपी में अपना गढ़ बचा लेगी सपा, जानिए सर्वे में किस सीट पर किस पार्टी को मिल रही बढ़त

बीते चुनावों में कौन रहा भारी
वर्ष 2017 में केदारनाथ सीट से पहली बार विधायक बने 54 वर्षीय रावत को 2022 के विधानसभा चुनावों में तीसरे स्थान पर रहना पड़ा था. नौटियाल दो बार-2002 और 2007 में केदारनाथ सीट से विधायक रह चुकी हैं जबकि 2012 में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था. पचपन वर्षीय नौटियाल फिलहाल भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं.

भाजपा के सामने जहां इस सीट को अपने कब्जे में बरकरार रखने की चुनौती है वहीं कांग्रेस बदरीनाथ के बाद एक बार फिर केदारनाथ में सत्ताधारी दल को पटखनी देने की कोशिश में है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP पंचायत चुनाव में देरी पर हाई कोर्ट सख्त, करेगा कारणों की समीक्षा
UP पंचायत चुनाव में देरी पर हाई कोर्ट सख्त, करेगा कारणों की समीक्षा
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Embed widget